Singrauli News: सिंगरौली के जंगलों से पकड़कर चीन पहुंचाते थे पैंगोलिन, अंतरराष्ट्रीय स्तर की कीमत 20 करोड़

वन विभाग ने 6 तस्करों को दबोचा, जिंदा पैंगोलिन का एक करोड़ में कर रहे थे सौदा 

 | 
singrauli

सिंगरौली। वन विभाग की टीम ने बम्हनी गांव में दबिश देकर पैंगोलिन की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। मौके से यूपी के दो तस्कर फरार हो गए। टीम ने आरोपियों से एक जीवित पेंगोलिन बरामद किया है. जिसे पेंच टाइगर रिजर्व में सुरक्षित छुड़वाया है। तस्कर सिंगरौली के जंगलों से पैंगोलिन पकड़कर उत्तरप्रदेश के रास्ते नेपाल और फिर बीन पहुंचाने का काम करते हैं। 

गोरबी उप वन मंडल अधिकारी जया त्रिपाठी ने बताया कि टीम ने बम्हनी गांव में जगनारायण सिंह गोड़ पिता लखपति सिंह के दबिश दी। मौके पर जगनारायणका साथीसुरेन्द्र सिंह गोंड़ एवं बाहर से आए दो व्यक्ति जीवित पैंगोलिन का सौदा करते मिले। टीम ने टीम ने जगरायण और सुरेंद को दबोच लिया। दो तस्कर फरार हो गए। बता दें कि पॅगोलिन का विदेशों में दवा बनाने के लिए उपयोग किया जाता है।
 

 आरोपियों ने जीवित पैंगोलिन को बरगवां के जंगल से पकड़कर एक करोड़ में सौदा करने की जानकारि दी। निशानदेही पर अदान सिंह, भोला यादव सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को 14 दिन के ज्यूडिशयल रिमांड पर जेल भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि तस्कर राष्ट्रीय स्तर पर एक पॅगोलिन की तस्करी एक-दो करोड़ में करते हैं। तस्करों से छुड़ाए बैंगोलिन को अंतरराष्ट्रीय स्तर की कीमत 20 करोड़ से अधिक बताई गई है।