Satna News: कुएं में गिरी गाय की जान बचाने की कोशिश में गई तीन युवकों की जान, गाय सुरक्षित

सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के उमरी गांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस 

 | 
rewa

सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के उमरी गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां कुएं में गिरी गाय को बचाने की कोशिश में 3 युवकों की जान चली गई, वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। 

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को तकरीबन 8 बजे दद्दा दहायत नामक व्यक्ति की गाय अचानक गांव के ही एक कुएं में गिर गई। यह बात पता चलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र होकर बचाव के प्रयास में जुट गए। सबसे पहले रंजीत दहायत रस्सा लेकर कुएं में उतरा और गाय को बांध दिया, इसके बाद अशोक सिंह पुत्र गंगा सिंह 53 वर्ष, उसकी मदद के लिए नीचे चले गए। जिसके बाद ऊपर मौजूद ग्रामीणों ने रस्सा खींच कर गाय को बाहर निकाल लिया। जिसके साथ रंजीत भी ऊपर आ गया मगर अशोक काफी देर तक नहीं निकले। 

इस दौरान बचाव के लिए एक-एक कर रामरतन पुत्र ददुआ दहायत 22 वर्ष और विष्णु पुत्र किशोरीलाल दहायत 24 वर्ष भी कुएं में उतर गए, पर नीचे जाने के बाद उनकी कोई हरकत नहीं दिखी। इस बात घबराए कुछ और ग्रामीण रस्सा लेकर कुएं में जाने लगे, मगर बीच में सांस फूलने लगी तो वापस आ गए, जिनमें से दो लोगों को तुरंत हॉस्पिटल रवाना कर दिया गया।

satna

लाए गए हॉस्पिटल, मगर नहीं बची जान: उधर कुएं में गड़बड़ी की आशंका पर ग्रामीणों ने तुरंत डॉयल 100 पर खबर दी तो टीआई अशोक पांडेय  टीम के साथ आनन-फानन उमरी पहुंच गए और पास में ही काम कर चैन माउंटेन मशीन बुलवाकर एहतियात बरतते हुए स्थानीय लोगों के सहयोग से कुएं में फंसे अशोक सिंह, रामरतन और विष्णु को बाहर खींच लिया। 

जिसके बाद तीनों को दो अन्य ग्रामीणों के साथ सिविल अस्पताल नागौद लाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के पश्चात 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं पहले भेजे गए दो घायलों में से एक को छुट्टी दे दी गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों के शव मुरचरी में रख गए हैं, जिनका पार सुबह कराया जाएगा।


 

हॉस्पिटल में मची चीख-पुकार
एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। मृतकों के परिजन बदहवास होकर रोने-बिलखने लगे, जिनको संभाल पाना काफी मुश्किल हो गया। इस घटना की जानकारी लगने के बाद एसडीएम एपी द्विवेदी, एसडीओपी विदिता डागर भी हॉस्पिटल पहुंच गए। उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों घटनाक्रम की जानकारी लेते ड्यूटी डॉक्टर से घायल ग्रामीण स्वास्थ्य के संबंध में भी सवाल-जवाब कर निगरानी बनाए रखने निर्देश दिए। पुलिस की एक टीम घटनाक्रम की जांच के लिए की तरफ रवाना किया गया है।