Satna News: मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी के घर चला बुलडोजर, मकान ज़मीदोज़

सतना जिले के मैहर तहसील का है मामला, मौके पर भारी पुलिस बल रहा मौजूद
 
 | 
sdsa

4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी के अवैध निर्माण को सतना पुलिस और प्रशासन ने मिलकर जमींदोज कर दिया। मामला सतना जिले के मैहर तहसील का है जहां प्रशासन की टीम ने पोंड़ी गांव पहुंचकर बलात्कारी के अवैध निर्माण को भगा दिया इस मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।


जानकारी के अनुसार दुष्कर्म के आरोपी सोनू कुशवाहा के द्वारा आराजी नंबर 911/2 के 50 बाई 20 वर्ग फुट क्षेत्र में अवैध निर्माण किया गया था। शुक्रवार की सुबह प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से निर्माण को ढहा दिया।


दरअसल आरोपी के द्वारा बीते शनिवार यानी 22 अप्रैल को 4 साल की मासूम का यौन शोषण किया गया। बच्ची आम बीनने गई थी, तभी मासूम ने उसे पकड़ कर उसके साथ दरिंदगी की दर्द से कराहती खून से लथपथ हालत में मासूम घर पहुंची और मां को पूरी कहानी बताई जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

इस दौरान फरार आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था पुलिस ने आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रेस करना शुरू किया। वह अपनी लोकेशन बदलने लगा। पुलिस को छकाते हुए स्टेशन के पास झाड़ियों के पीछे छुप गया। बाद में पुलिस स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 बताया जा रहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के तुरंत बाद से ही अवैध निर्माण और कब्जे के बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी। 502 राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने सारा विवरण खंगालकर तहसीलदार जेवर कलेक्टर को भेजा जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन की टीम एक्शन मोड पर आ गई।