Satna News: प्याज के बीच की जा रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने 5 हजार से अधिक पौधे किए जब्त

किसान गिरफ्तार, अमरपाटन पुलिस कर रही पूछताछ  

 | 
maihar

मैहर जिले के सुआ गांव से पुलिस ने नशे की खेती करने के जुर्म में एक किसान को गिर$फतार किया है। दरअसल जिले के अमरपाटन पुलिस ने सुआ गांव में दबिश देते हुए खेत में लहलहा रही बड़ी मात्रा में अफीम की फसल को बरामद किया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लगभग 5 हजार से ज्यादा पौधे जब्त किए। वहीं किसान को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ चल रही है। 

जानकारी के अनुसार अमरपाटन पुलिस को सूचना मिली थी कि सुआ गांव में अफीम की खेती की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दलबल के साथ गांव में दबिश दे दी। और नजारा देख पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल एक खेत में प्याज के साथ अफीम के पौधे लगाए गए थे। जो खेत में लहलहा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी पौधों को कटवाकर जब्त कर लिया। बताया गया कि यह खेत रामकिशोर पटेल पिता कमला पटेल (59) निवासी सुआ का है लिहाजा पुलिस ने रामकिशोर को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

afeem

163 किलो 470 ग्राम था पौधों का वजन 
पुलिस के अनुसार 15 डेसीमल जमीन में प्याज की फसल के बीच लगाए गए 5 हजार 52 पौधे उखड़वा कर जब्त कर लिए गए। पौधों का वजन 163 किलो 470 ग्राम था। पुलिस ने बताया कि मुखबिर के जरिए सुआ में अफीम की खेती की खबर मिली थी। तस्दीक के बाद एसडीओपी शिवकुमार सिंह, तहसीलदार आरडी साकेत और टीआई आदित्य सेन ने संयुक्त टीम के साथ दबिश दी। साथ ही इस पूरी कार्रवाई की वीडियो ग्राफी भी कराई गई।  

 

अमरपाटन से लिए थे बीज
  आरोपी से शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि खेत मे अफीम की फसल लगाने के लिए बीज उसने अमरपाटन कस्बे की एक दुकान से खरीदा था। पुलिस उसकी भी जांच - पड़ताल कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर उस दुकानदार को भी अफीम के बीज कैसे उपलब्ध हुए। इसके पीछे किसी बड़े सरगना के शामिल होने की आशंका भी जताई जा रही है।