Satna News: प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड के स्टाफ क्लब परिसर में नवदुर्गा उत्सव की धूम
बेहद सुंदर तरीके से सजाया गया है पंडाल, हर दिन हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम

सतना। प्रिज़्म जॉनसन लिमिटेड के कालोनी स्थित स्टाफ क्लब परिसर में श्री नवदुर्गा उत्सव पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शारदेय नवरात्रि में श्री मॉ दुर्गा कि प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस वर्ष आवासीय एवं प्लांट परिसर में श्री मॉं दुर्गा के पंडाल को सुंदर तरीके से सजाया गया है। नवरात्रि में पंडाल में प्रति दिन पूजा अर्चना की जा रही है साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।
आज के इस कार्यक्रम में प्रिज़्म जॉनसन लिमिटेड के मनीष कुमार सिन्हा सीनियर वाइस प्रसीडेंट (एचआरएम एंड कारपोरेट अफेयर्स) उपस्थित रहे। जिन्होंने विधिवत श्री मॉं दुर्गा की पूजा अर्चना एवं हवन कर सभी के सुखमय जीवन की कामना की। इसी कार्यक्रम में मनीष कुमार सिन्हा सीनियर वाइस प्रसीडेंट (एचआरएम एंड कारपोरेट अफेयर्स) ने श्री मॉं दुर्गा का पूजन कर सभी को अपनी शुभकामनायें देते हुये आदि शक्ति मॉ दुर्गा से प्लांट के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। प्रतिदिन श्री नवदुर्गा उत्सव कार्यक्रम में कालोनी निवासियों द्वारा पूजा अर्चना मे सम्मिलित होकर आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे। जिनमें महिलाओं एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भजन, कीर्तन एवं नृत्य प्रस्तुत किये जाते है।
कार्यक्रम में सुंदरकांड, देवी जागरण, हाउजी, संगीत संध्या (इन हाउस टैलेंट), गरबा आदि का आयोजन किया गया। शारदेय नवरात्रि उत्सव का समापन दशहरा के दिन परंपरानुसार मॉ दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन से होगा। कार्यक्रम में डॉक्टर डी.डी. मिश्रा, कर्नल मनीष प्रसाद संजय सिंह रंजन वर्मा एस .के. परासकर, अरविंद सिंह, सुनील नामदेव, देवेन्द्र मिश्रा, प्रकाश पाण्डेय, संजय सिंह परिहार, के अलावा कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी सपरिवार शामिल रहे।