Satna News: सतना पर डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल की नजर, लगा रहे विकास का रीवा वाला फार्मुला

लगातार बैठक लेकर बरगी परियोजना का पानी जल्द से जल्द पहुंचाने कर रहे प्रयास 

 | 
rajendra shukla

रीवा व विंध्य क्षेत्र के विकास पुुरुष राजेंद्र शुक्ल सतना के विकास पर भी बराबर ध्यान दे रहे हैं। यही कारण है कि उपमुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार सतना जिले के की लंबे समय से अटकी बहुप्रतीक्षित बरगी परियोजना के जल्द निर्माण को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते नजर आए। डिप्टी सीएम  बनने के बाद पहली बैठक में ही इस परियोजना के जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही थी। 


दरअसल उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल हमेशा ये कहते आए है कि रीवा के विकास के पीछे का सबसे बड़ा कारण जिले के तीन लाख एकड़ तक बाणसागर का पानी पहुंचाना है। जिसके बाद से रीवा की धरती से दौलत पैदा होने लगी और मार्केट में चमक आ गई। यही फार्मुला उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सतना में लगाने जा रहे हैं। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रीवा व सतना को ट्विन सिटी के रूप में विकसित करने की बात भी कर चुके हैं।

इसी क्रम में आज राजधानी भोपाल में डिप्टी सीएम अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बरगी परियोजना का पानी सतना में आगामी रबी सीजन के पहले पहुँचना सुनिश्चित किया जाएं। सभी राजस्व अधिकारी भू-अर्जन एवं मुआवज़ा वितरण की कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में संभागीय बैठक में दिये गये निर्देश का पालन सुनिश्चित करें। सभी संबंधित अधिकारी अपनी ज़िम्मेदारियों को तय सीमा में पूर्ण करने हेतु नियमित समीक्षा करें। उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न ज़िलों के लंबित अधिग्रहण मामलों की जिलेवार समीक्षा की और प्रगति की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिये।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बुधवार को मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से बरगी व्यपवर्तन परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने एनवीडीए के अधिकारियों से कार्य की भौतिक प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परियोजना अन्तर्गत टनल निर्माण कार्य, नहर की वितरक शाखाओं की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में वीसी के माध्यम से कटनी, मैहर, सतना और पन्ना के कलेक्टर, मंत्रालय से ईएनसी एनवीडीए  प्रमोद कुमार शर्मा सहित विभागीय अधिकारी शामिल हुए।