Satna News: मातम में बदला उत्सव, बेटे के बर्थ-डे का केक लेने जा रहे पिता का हुआ एक्सीडेंट, मौके पर मौत

एक अन्य घायल, उचेहरा-मैहर मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा

 | 
satna news

गुड मॉर्निंग, सतना। कहते हैं इस संसार में किसी का कोई भरोसा नहीं, कब किसके साथ क्या हो जाए। मामला सतना जिले से सामने आ रहा है जहां बेटे के जन्मदिन की खुशियों का माहौल अचानक गम में बदल गया। बताया जा रहा है कि बसंत लाल दाहिया अपने बेटे का जन्मदिन मनाने उचेहरा थाना क्षेत्र के ग्राम रगला गांव अपने ससुराल आया था। जहां उसकी पत्नी बेटे के साथ मौजूद थी। घर में फंक्शन की तैयारी चल रही थी। तभी केक लेने के लिए बसंत लाल दाहिया अपने बहनोई बालेंद्र दाहिया के साथ मैहर की जा रहा था। 

लेकिन रास्ते में उचेहरा-मैहर मार्ग पर बाइस सवार दोनों युवकों की ट्रक से टक्कर हो गई। भीषण सड़क दुर्घटना में  बसंत लाल दाहिया की मौत हो गई जबकि  उसका बहनोई बालेन्द्र कुमार दाहिया पिता एमएल दाहिया (35) निवासी अयोध्या बस्ती रीवा गंभीर रूप से घायल हो गया।। जानकारी के मुताबिक,उचेहरा-मैहर मार्ग पर स्थित सुरही मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। 

 satna
घायल को तत्काल पहले उचेहरा व बाद में सतना जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर हालत में उसका इलाज हो रहा है।  जबकि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं उचेहरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर, मृतक के ससुराल में घटना की खबर लगते ही चीख पुकार मच गई। उत्सव का माहौल मातम में बदल गया।