Satna News: लिफ्ट देने के बहाने बीजेपी के मंडल अध्यक्ष ने नाबालिग छात्रा से की छेड़छाड, गिरफ्तार

पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने दर्ज किया मामला, बोलेरो भी बरामद 

 | 
satna

खबर सतना से आ रही है जहां लिफ्ट देने के बहाने बीजेपी के मंडल अध्यक्ष ने छात्रा से छेड़छाड़ की। जिसके बाद  नाबालिग छात्रा ने न केवल इसका सख्ती से विरोध किया बल्कि तत्काल फोन लगाकर अपने परिजनों से शिकायत भी की। पुलिस ने इस मामले में सतना जिले के सोहावल मंडल के बीजेपी अध्यक्ष कल्याण सिंह को गिरफ्तार करते हुए उसकी बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया है। 

यह है पूरा मामला
दरअसल नाबालिग लड़की सतना शहर के इंदिरा कन्या महाविद्यालय सतना में प्रथम वर्ष की छात्रा है। जो अपने गांव से रोजाना कॉलेज आती-जाती है। वहीं शनिवार को वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली। जिसे पहुंचाने के लिए  परिजन भी तैयार थे। तभी मौके पर भाजपा नेता और भाजपा सोहावल मंडल का अध्यक्ष कल्याण सिंह वहां पहुंच गया। और उसने कहा कि वह सतना ही जा रहा है, और छात्रा को कॉलेज छोड़ देगा। परिचित होने की वजह से परिजनों ने भी पेशकश पर हामी भर दी। छात्रा कल्याण सिंह की बोलेरो में सवार हो कर सतना की ओर रवाना हो गई। लेकिन थोड़ी दूर निकलते ही कल्याण सिंह का असली चेहरा सामने आ गया। 

वह बोलेरो में बैठी छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। मांजरे को समझते हुए छात्रा ने आरोपी का डट कर विरोध किया। और तुरंत अपने परिजनों को कॉल कर भाजपा नेता की सच्चाई बताई। आनन फानन में परिजन भी सतना पहुंचे और छात्रा के साथ सिविल लाइन थाने पहुंच कर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

इधर, मामला की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस ने सक्रियता से जुट गई जल्द ही आरोपी कल्याण सिंह को गिरफ्तार करते हुए उसकी बोलेरो को भी बरामद कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए टीआई सिविल लाइन योगेंद्र सिंह ने बताया कि नाबालिग छात्रा की शिकायत पर आरोपी भाजपा नेता कल्याण सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।