MP News: कमरे के अंदर पति को प्रेमिका के साथ देख पत्नी आग बबूला, चप्पलों से पीटा

सिविल लाइन में थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट 

 | 
satna news

सतना। पति का प्रेमिका के साथ देखकर आग बबूला हुई पत्नी ने पति की चप्पलों से पिटाई कर दी। दंपती के बीच यह हाई वोल्टेज ड्रामा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उत्तरी पतेरी में मंगलवार की दोपहर हुआ। पीड़िता रश्मि ने सिविल लाइन थाने में पति के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। 

शिकायती पत्र में उसने बताया कि उसका विवाह विनीत त्रिपाठी पिता रामेश्वर त्रिपाठी निवासी छत्रपति नगर रीवा से हुआ है। पति एमपीआरडीसी शहर संभाग क्रंमाक 1 में सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी है। 12 अप्रैल 2022 को लोकायुक्त रीवा ने उसे ट्रेप किया था। इसके बाद उसने उज्जैन बच्चे को लेकर पढ़ाने भेज दिया। न बच्चे को पढ़ाई का खर्च देता न उसको। 

रात-रात भर करता था किसी से बात
 महिला ने बताया कि जब एक-दो बार रीवा ससुराल आई। यहां उसको रात-रात किसी अन्य महिला के साथ बातकरते देखा। तब से शक गहरा गया। फील्डिंग जमाई तो सतना में दो बच्चों की मां के साथ उसका अफेयर मिला। भाइयों का सहयोग लिया। इसके बाद तय हो गया कि वह रीवा से सतना आए दिन जाता है। वहां पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मकान में महिला को लेकर आता हैं। वहीं दूसरी तरफ खुद की पत्नी को तलाक के लिए परेशान करता था।

भाइयों के साथ पहुंची और कर दी पिटाई 
मंगलवार की दोपहर अपने भाइयों के साथ विट्स कॉलेज रोड स्थित मकान में पहुंची। पहले से पुलिस व मीडिया को बुला लिया। पुलिस की मौजूदगी में कमरा खुलवाया। इसके बाद पति की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। आक्रोशित पत्नी ने कमरे के अंदर बैठी प्रेमिका को बाहर निकालकर मारा है। इस दौरान मकान के बाहर का व अंदर खड़ी भीड़ तमाशा देखती रही। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस कर पति व प्रेमिका को थाने ले गई। विवेचना के बाद प्रकरण दर्ज करने की बात कही जा रही थी।