Shahdol News: बिना टिकट मिले ही कांग्रेस विधायक ने विंध्य की इस सीट के लिए भरा पर्चा, लिस्ट के लिए कांग्रेसी बेकरार

 नामांकन दाखिल कर दावेदारी को किया पक्का, 27 को सिंबल के साथ फिर भरेंगे पर्चा

 | 
shahadol

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन की प्रक्रिया जारी है। भाजपा ने जहां प्रदेश की सभी 28 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं कांग्रेस लगातार इस मामले में पिछड़ती जा रही है। विंध्य के शहडोल लोकसभा सीट में भी पहले चरण में मतदान होना है, लेकिन अभी तक यहां से कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की  घोषणा नहीं है। लेकिन इसी बीच कांग्रेस के विधायक ने बिना लिस्ट जारी किए ही लोकसभा प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा भरा। 

 शुक्रवार को कांग्रेस की तरफ से पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने अनुपपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर रिटर्निंग ऑफिसर आशीष वशिष्ठ को अपना नामांकन पत्र सौंपा है। जानकारी के अनुसार जब कांग्रेस के बिना अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा के पहले ही कोई  शख्स ने अपना नामांकन दाखिल किया हो। पुष्पराजगढ़ विधायक ने स्थानीय नेताओं के साथ सादगीपूर्ण तरीके से अपना नामांकन


हालांकि इस दौरान फुंदेलाल सिंह मार्को ने यह स्पष्ट किया कि पार्टी आलाकमान के निर्देश के बाद ही उन्होंने शुक्रवार को शुभ दिन देखते हुए नामांकन दाखिल किया। हालांकि पार्टी की अधिकृत प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद वह आगामी 27 को पुन: आधिकारिक तौर पर अपना पर्चा भरेंगे। 


बता दें कि शहडोल संसदीय क्षेत्र से हिमाद्री सिंह भाजपा की प्रत्याशी हैं जबकि फुंदेलाल सिंह मार्को अभी तक कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी माने जा रहे हैं। पुष्पराजगढ़ विधायक का जनसामान्य के नेता माने जाते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में शहडोल संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आने वाली 8 विधानसभाओं में सिर्फ फुंदेलाल सिंह मार्को ही कांग्रेस के खाते में एक सीट दिला पाने में सफल हुए थे।