Shahdol News: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की मौजूदगी में शहडोल भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने भरा नामांकन

आमसभा में भाजपा नेताओं ने गिनाईं उपलब्धियां, कांग्रेस को कोसा 

 | 
shahadol

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शहडोल संसदीय क्षेत्र के लिए घोषित प्रत्याशी सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के नामांकन दाखिले में  पहुंचे भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, कहा अबकी बार 400 पार ,सड़कों पर उमडा जन सैलाब, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ अनूपपुर स्मार्ट सिटी से नामांकन रैली को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर शहडोल सांसद भाजपा प्रत्याशी श्रीमती हिमाद्री सिंह के द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।
  

हमारा देश आर्थिक महाशक्ति बनेगा 
 उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि दुनिया ,देश यह समझ चुका है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है यह चुनाव हमारे बच्चों के भविष्य बचाने का चुनाव है आज सभी लोग इस चीज को समझ चुके हैं ।जो लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं वह भारत को मजबूत कर रहे हैं कोई सोच भी नहीं था कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पक्का मकान फ्री उपचार अच्छी सड़के रेलवे लाइन का विस्तार स्टेशनों का कायाकल्प धारा 370 राम मंदिर निर्माण कश्मीर समस्या का समाधान जैसे अनेक कार्य जनहित में करेंगे। शहडोल संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए अनेक सौगात भाजपा सरकार में दी गई मेडिकल कॉलेज नागपुर ट्रेन स्टेशनों का कायाकल्प पासपोर्ट कार्यालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य किया गया  
shahdol

सांसद एवं मंत्री ने किया सभा को संबोधित
नामांकन रैली के लिए आयोजित आमसभा को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल शहडोल सांसद भाजपा प्रत्याशी श्रीमती हिमाद्री सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने सभा को संबोधित किया और सभी लोगों ने उपस्थित आम जनमानस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से इस बार प्रचंड मतों से विजय दिलाने की अपील की।  सभी लोगों ने संकल्प लिया एक बार फिर मोदी सरकार। कार्यक्रम में कोतमा नगर पालिका के अध्यक्ष अजय सराफ एवं उपाध्यक्ष श्रीमती वैशाली ताम्रकार के अलावा कई पार्षद एवं कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस को अलविदा कर दिया। 

rajendra shukla

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल भाजपा प्रदेश महामंत्री शहडोल संभाग के प्रभारी सत्येंद्रू तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम महाजन कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल प्रदेश मंत्री विधायक श्रीमती मनीषा सिंह अनूपपुर विधायक विसाहू लाल सिंह विधायक जय सिंह मरावी धर्मेंद्र कुमार जिला प्रभारी मिथिलेश पयासी प्रकाश जगवानी अनूपपुर जिला अध्यक्ष रामदास पुरी शहडोल जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह उमरिया जिला अध्यक्ष दिलीप पांडेय कटनी जिला अध्यक्ष दीपक टंडन की गरिमा में उपस्थिति में नामांकन रैली एवं आम सभा का आयोजन किया गया।