Shahdol News: शहडोल में उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, बेटियों का किया गया सम्मान
लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों के लिए एक सशक्तिकरण का प्रतीक: मनीषा सिंह

शहडोल। संभागीय मुख्यालय शहडोल के मानस भवन में आज उत्साह एवं उमंग क साथ लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया गया है। लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मनीषा सिंह मॉ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए विधायक मनीषा सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रदेश की बेटियों के लिए एक सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुकी है।

कार्यक्रम को बाल किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य प्रदीप सिंह ने सम्बोंधित करते हुए कहा कि सरकार लाड़ली लक्ष्मी योजना में प्रत्येक लाभार्थी बालिका के नाम से 1.43 लाख रुपए तक की सहायता राशि चरणबद्ध रूप से प्रदान करती है।
इसका उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना, बाल विवाह की रोकथाम करना और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। कार्यक्रम को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे ने भी सम्बोधित किया।

लाड़ली उत्सव के दौरान अपराजिता कार्यक्रम के अंतर्गत मार्शल आर्ट का प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली पंचायतों को पुरुस्कृत, लाड़ली बालिकाओं को आश्वासन प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। साथ ही लाड़ली क्लब की सदस्य बालिकाओं ने अपने अनुभव साझा किया गया।
लाड़ली लक्ष्मी योजना के पात्र बेटियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया जिसमें अर्षिता चौधरी, सनिया खान, नित्या हलवाई, दृष्टि असवानी आदि के नाम शामिल है। इसी प्रकार लाड़ली उत्सव में लाठी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्षन करनेे वाली गोल्डी पाल, अंचल वर्मा, कसिका, दृष्टि शुक्ला के नाम शामिल है।

शुक्रवार को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम के दौरान विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के लाड़ली लक्ष्मी वाटिका में पर्यावरण को हरा भरा बनाने के उददेष्य से पौधरोपण किया।

संभागीय मुख्यालय शहडोल के मानस भवन में आयोजित लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम के दौरान विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह ने बाल विवाह न करने के लिए उपस्थिति अधिकारियों, जनप्रतिनिधियो, महिलाएं एवं बालिकाओं को शपथ दिलाई।


इस अवसर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास मनोज लारोकर, परियोजना अधिकारी आनंद अग्रवाल, कल्याणी बाजपेई, संजीता भगत, निभा गुप्ता सहित काफी संख्या में बालिका उपस्थित थी। कार्यक्रम को संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय एवं लाडली उत्सव के तहत बालिका शिवानी सोनी ने किया।