रीवा शहर छोड़ सात विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों से रहीं आगे महिलाएं, भाजपा-कांग्रेस के अपनी जीत के दावे
जिले में 66.94 प्रतिशत हुई वोटिंग, लगभग पिछली बार के जितना ही हुआ मतदान

गुड मॉर्निंग, रीवा। रीवा तथा मऊगंज जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में प्रात: 7 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान आरंभ हुआ। मतदान शुरू होते ही कई मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारें देखी गईं। उत्सव के माहौल में बुजुर्गों, दिव्यांगों तथा पहली बार मतदाता बने युवाओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 66.94 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 64.32 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 69.80 रहा। इस दृष्टि से देखा जाए तो पुरूषों की तुलना में महिला मतदाताओं का प्रतिशत लगभग ५ प्रतिशत अधिक रहा। रीवा विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर शेष सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में पुरूषों की तुलना में महिलाओं का मतदान प्रतिशत अधिक रहा।
रीवा को छोड़ हर विधानसभा क्षेत्र महिलाओं का दबदबा
रीवा विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर शेष सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में पुरूषों की तुलना में महिलाओं का मतदान प्रतिशत अधिक रहा। विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में पुरूषों का प्रतिशत 60.98 तो महिलाओं का 67.88 प्रतिशत रहा। विधानसभा क्षेत्र सेमरिया में पुरूषों का प्रतिशत 67.27 तो महिलाओं का 73.52 प्रतिशत, त्योंथर में पुरूष65.24, महिला 72.31, मऊगंज पुरूष63.92, महिला 72.49 तथा देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 69.32 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 66.84 रहा। विधानसभा क्षेत्र मनगवां में पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 59.30 तथा महिलाओं का प्रतिशत 6५.६५ एवं गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 68.65 तथा महिलाओं का प्रतिशत 73.02 रहा। केवल रीवा विधानसभा क्षेत्र में महिलाएं मामूली अंतर से पुरूषों से पीछे रह गइंर्। इस विधानसभा क्षेत्र में पुरूषों का प्रतिशत 69.31 तथा महिलाओं का प्रतिशत 67.32 रहा।
सजाए गए थे मतदान केंद्र
जिले में सैकड़ों मतदान केन्द्रों को आकर्षक ढंग से साज-सज्जा करके पिंक बूथ तथा आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया। मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह रहा। शाम 5 बजे तक जिले में लगभग 64.72 प्रतिशत मतदान हो चुका था। जिले में हुए कुल मतदान में पुरूष मतदाताओं का 64.32 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 69.80 रहा। रीवा विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर सभी विधानसभा क्षेत्रों में पुरूषों की तुलना में अधिक मतदान किया। जिले में सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। कुछ मतदान केन्द्रों में छोटे-मोटे विवाद हुए जिन्हें प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने तत्परता से समाप्त कर शांतिपूर्वक मतदान सुनिश्चित किया। निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी विधानसभा क्षेत्र त्योंथर, गुढ़, मऊगंज, सेमरिया तथा सिरमौर के कई मतदान केन्द्रों में मतदान जारी था।
19 कंपनियां सुरक्षा में रहीं तैनात
मतदान के दौरान भारत तिब्बत सीमा पुलिस अर्द्धसैनिक बलों की 19 कंपनियाँ जिले भर में तैनात रहीं। इनके अलावा नगर सेना के 1600 जवान, जिला पुलिस बल के 1200 से अधिक जवान तथा विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में वन विभाग के कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा कोटवार तैनात रहे। छुटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
विधानसभावार यह रहा वोटिंग प्रतिशत
सीट 11 बजे तक 1 बजे तक 3 बजे तक 5 बजे तक फाइनल
देवतालाब 27.51 41.89 54.05 61.48 63.22
गुढ़ 12.45 28.80 44.68 56.58 70.74
मनगवां 27.56 42.23 52.12 61.45 62.32
मऊगंज 29.47 43.77 56.92 65.79 68.02
रीवा 25.11 40.83 54.61 64.35 68.34
सेमरिया 28.29 45.26 58.95 68.09 70.78
सिरमौर 27.82 42.26 54.82 62.37 64.24
त्योंथर 27.83 43.2 55.69 64.87 68.59
कुल 27.82 43.01 55.42 64.45 66.94