Rewa Politics: भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह के भाई ने आम आदमी पार्टी का थामा दामन, जिले की राजनीति गर्मायी

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के हाथों दिलीप सिंह गुड्डू ने ली आप की सदस्यता 

 | 
aap

गुड मॉर्निंग, रीवा। सोमवार को आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की महारैली से पूर्व स्थानीय राजनिवास में गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह के परिवार के भाई ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ कर आप का दामन थाम लिया। मिली जानकारी के मुताबिक गुढ़ विधायक के नजदीकी रिश्ते के भाई दिलीप सिंह गुडडू ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक एवं आप के वरिष्ठ नेता अनिल अग्रवाल के हाथों अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


बताया गया है कि दिलीप सिंह गुड्डू के साथ भारतीय जनता पार्टी देवतालाब विधानसभा के पूर्व महामंत्री, ग्राम पंचायत पिपरा के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि एवम  वर्तमान जनपद सदस्य प्रतिनिधि एडवोकेट सतीश मिश्रा, पूर्व जनपद सदस्य और विश्वकर्मा महापंचायत के जिला अध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा, तेंदुआ के पूर्व जनपद सदस्य एवम वर्तमान सरपंच मिथिलेश सिंह, ग्राम पंचायत घोचियारी के सरपंच लक्ष्मी सिंह आदि ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। चर्चा है कि दिलीप सिंह गुड्डू को आम आदमी पार्टी देवतालाब विधानसभा क्षेत्र से चुनावी समर में उतार सकती है। 
 

गुड मॉर्निंग से बात चीत के दौरान किया था पार्टी बदलने का इशारा, देखिए पूरा इंटरव्यू-