Rewa News: रीवा में फिर ठांय-ठांय; इस बार युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

जांच में जुटी पुलिस, मूलत: प्रयागराज का है युवक, किराए के कमरे में रहकर करता था नौकरी 

 | 
Rewa

रीवा शहर में गोली मारने की घटनाएं दिन ब दिन सामने आ रही हैं। ताजा मामला शहर के अनंतपुर से सामने आया है जहां एक युवक ने खुद को गोली मार ली। जिसके बाद आनन फानन में गंभीर हालत में युवक का निजी अस्पताल में भर्ती कराय गया है। यह पूरी घटना बुधवार शाम 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खुद को गोली मारने वाले युवक का नाम प्रवेश उर्फ सागर मिश्रा बताया जा रहा है जिसकी उम्र करीब 24 साल है। जो शहर के विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत अनंतपुर कॉलोनी में किराए से रहता था। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया।  

जानकारी मिलने के बाद रीवा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि युवक अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। मामले के संबंध में रीवा एसपी विवेक सिंह ने मीडियाकर्मियों से बताया कि यह घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अनंतपुर मोहल्ले की है जहां एक युवक ने खुद को गोली मार ली है। जो मूल रूप से प्रयागराज का रहने वाला है। युवक रीवा में किराये के मकान में रहता है। अभी डॉक्टरों ने युवक की हालत स्थिर बताई है। लेकिन वो कुछ भी बोलने की हालत में नहीं है। युवक ने ये कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। पुलिस के द्वारा युवक के परिजनों के कथन लिए जा रहे हैं। संभवत: निजी कारणों की वजह से उसने ये काम किया है। घायल अपने भाई के साथ मिलकर सोलर प्लांट से जुड़ा हुआ कोई काम करता है।

बता दें कि हाल के दिनों में दो घटनाएं गोली बारी की सामने आई हैं। पिछले दिनों शहर के वी२ माल में कुछ युवकों ने बिजलीकर्मी को गोली मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। बताया गया था कि वह किसी और को गोली मारने आए थे, लेकिन गलती से मिस फायर होकर दूसरे का लग गई थी। वहीं एक अन्य घटना में 
शहर के अस्पताल चौक में एक युवक ने गोली मार दी थी। बाद में बताया गया कि गोली मारने वाला व्यक्ति घायल का दोस्त है। जो उसको बंदूक दिखा रहा था और गलती से गोली चल गई। बड़ा सवाल यह कि इतनी बड़ी संख्या में अवैध हथियार लोगों के पास कैसे पहुंच रहे हैं।