Rewa News: रीवा कलेक्ट्रेट परिसर में मिलेगा इंडियन काफी हाउस का स्वाद, खुल रही नई ब्रांच

10 प्रतिशत की मिलेगी छूट, इंडियन कॉफी हाउस और कलेक्ट्रेट के बीच हुआ अनुबंध

 | 
rewa

रीवा। कलेक्ट्रेट में जल्द ही साउथ इंडियन डिश का मजा सस्ते में मिलेगा। इंडियन कॉफी हाउस और कलेक्ट्रेट के बीच में अनुबंध भी हो चुका है। जल्द हो इसकी शुरुआत हो जाएगी। फिर कलेक्ट्रेट आने वालों को यहां सस्ते में और साउथ का खाना खाने को हर समय मिलेगा। इंडियन कॉफी हाउस का नाम किसी से छुपा नहीं है। यह साउथ इंडियन डिश के लिए फेमस है। इसका नाम आते हो जुबां पर डोसा, इडली ही दिखाई देता है। साउथ इंडियन व्यंजनों की खुशबू आने लगती है।

दूसरी ब्रांच खुल रही
अभी तक इंडियन कॉफी हाउस जॉन टॉवर में संचालित हो रहा है। जल्द ही यह कलेक्ट्रेट परिसर में भी संचालित होता नजर आएगा। कलेक्ट्रेट में इंडियन काफी हाउस ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। यहां पक्का निर्माण नहीं हो रहा है। पूरा परिसर लोहे के मोटे-मोटे गाटर पर खड़ा किया जा रहा है। 

पुराने ट्रेजरी कार्यालय के पास हो रहा निर्माण 
सूत्रों की मानें - तो इंडियन काफी हाउस और कलेक्ट्रेट के बीच में इसके लिए अनुबंध हुआ है। अनुबंध के अनुसार ही इन्हें कलेक्ट्रेट के कोने में जमीन दी गई है। यह जमीन खनिज विभाग के सामने कार्नर की है। पहले यहां पर ट्रेजरी कार्यालय संचालित होता था। अभी तक इस जगह पर पार्किग संचालित हो रही थी। अब यहां पर इंडियन कॉफी हाउस के लिए रेस्टॉरंट का निर्माण होने लगा है। 

 मिलेगी 10 फीसदी की छूट 
यहां आने वाले और खाने वालों को छूट भी मिलेगी सूत्रों की मानें तो कलेक्ट्रेट में खुल रहा इंडियन कॉफी हाउस रेस्टोरेंट कर्मचारियों-अधिकारियों को छूट भी देगा। रेट में 10 फीसदी की छूट देगा। इसका फायदा कर्मचारियों, अधिकारियों को मिलेगा। इसके अलावा परिसर में इंडियन कॉफी हाउस खुलने से यहां आने वाले लोगों को भी फायदा मिलेगा। दूर दराज से लोग यहां आते हैं। भोजन के लिए भटकते हैं। ऐसे में इस रेस्टारेंट से लोगों को भी राहत मिलेगी। बस स्टैण्ड भी करीव है। इंडियन कॉफी हाउस का टेस्ट सब को अच्छा लगता है। बाहर से आने वाले भी यहां तक आसानी से पहुंच सकेंगे।