Rewa News: रीवा की राजकुमारी व टीवी एक्ट्रेस मोहिना सिंह ने बेटी को दिया जन्म, परिवार में उत्सव का माहौल

दूसरी बार मां बनी हैं मोहिना, घरवालों ने किया जोरदार स्वागत 

 | 
rewa

रीवा राजघराने की राजकुमारी व उत्तराखंड के राजपरिवार की बहू, टीवी एक्ट्रेस मोहिना सिंह गुड न्यूज दी है। बता दें कि मोहना दूसरी बार मां बनी हैं, उन्होने बेटी को जन्म दिया है। इससे पहले उनका एक बेटा है। बेटी आने के बाद उनके घर में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इधर यह खबर सामने आने के बाद उनके मायके यानी कि रीवा में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी। 

मोहिना कुमारी के घर फिर से बच्चे की किलकारी गूंजी है। इस बार उनके घर में लक्ष्मी आई है। इससे पहले साल 20२२ में उन्होंने अपने बेटे अयांश को जन्म दिया था। सोशल मीडिया में मोहिना के फैंस का कहना है कि बेटी के आने के बाद मोहिना सिंह का परिवार पूरा हो गया है।
 
मोहिना की शादी साल 2019 में उत्तराखंड के सुयश रावत से हुई थी। जिसके  तीन साल बाद बेटे अयांश का वेलकम किया था। और अब उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। उनके फैन पेज मिली जानकारी के अनुसार उनके दूसरे बच्चे का जन्म हो गया है और वो इस बार बेटी की मां बनी हैं। मां और बेटी दोनों ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं। जज्जा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। 

इस फैन पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें मोहिना के पति सुयश रावत के साथ ही परिवार के अन्य लोग मौजूद हैं। वहीं सुयश के गोद मे अयांश हैं जिन्हें उनकी बहन से मिलवाया जा रहा है। परिवार व दोस्त काफी खुश हैं।   

बता दें कि टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से अपनी खास पहचान बनाने वाली मोहिना कुमारी ने कुछ दिन पहले ही अपने प्रेगनेंट होने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को दी थी। जिसमें उनके फैंस ने उन्हें खूब सारी बधाइयां दी थीं। इसके बाद उन्होंने परिवार सहित फोटो शूट कराया था। और फोटो व वीडियो सोशल मीडिया में शेयर  किया था। पति, बेटे के साथ उनके ससुराल के अन्य सदस्य भी तस्वीर में मौजूद थे।