Rewa News: रीवा की जालसाज युवती ने की मंत्री के पूर्व ओएसडी को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश; गिरफ्तार, किए कई खुलासे ​​​​​​​

राजधानी भोपाल में पकड़ी गई, पहले से दर्ज हैं कई मामले 

 | 
rewa

रीवा। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के ओएसडी रहे डॉ. जीवन रजक को रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 2 करोड़ रुपए की मांग कर रही रीवा की शातिर युवती नेहा त्रिपाठी को हबीबगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ब्लैकमेल करने के लिए वह अधिकारियों के पास खुद को समाजसेवी या पत्रकार बनकर मिलती है। इसके पीछे उसका मकसद अधिकारी के आफिस में अपनी मौजूदगी दिखाना होता है। जिससे कि पुलिस की जांच में यह सामने आ सके कि वह घटना का समय जो बता रही उस समय उसकी मौजूदगी संबंधित जगह थी। 

पुलिस के मुताबिक, ई-100-47 निवासी 44 साल के डॉ. जीवन रजक मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में अवर सचिव के पद पर पदस्थ हैं। इससे पूर्व वह मंत्री तुलसी सिलावट के विशेष सहायक के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि मंत्री के ओएसडी रहते समय 24 मई 2023 को बार्ड-41 हनुमान मंदिर बिछिया रीवा निवासी नेहा त्रिपाठी पिता सुरेश त्रिपाठी एक शिकायती आवेदन मंत्री को संबोधित करते हुए उन्हें दी। शिकायत में उसने मंत्री के ओएसडी व स्टॉप पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया 

डीसीपी जोन-1 प्रियंका शुक्ला ने बताया आरोपी नेहा त्रिपाठी दो दिन पहले हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह एक कैबिनेट मंत्री के बंगले पर एक व्यक्ति के ट्रांसफर के सिलसिले में गई थी। उसने आरोप लगाया कि मंत्री के ओएसडी और उनके साथ मौजूद एक अन्य अधिकारी ने काम करवाने के लिए उससे 10 लाख रुपए लिए। उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म भी किया, लेकिन वह काम नहीं करवाया, जिसके लिए वह उनके पास आई थी।


11 कर्मचारियों को ब्लैकमेल का प्रयास 
नेहा के निशाने पर अकेले डॉ. रजक ही नहीं रहे। उसके आरोपों से परेशान मंत्री के 11 कर्मचारियों ने 20 जून 2023 को नेहा के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, अड़ीबाजी कर पैसे मांगने की शिकायत सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज से की थी। नेहा को इसकी जैसे ही भनक लगी वह इसका बदला लेने के लिए 24 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, वरिष्ठ पदाधिकारियों को संबोधित करते ने हुए डा. रजक, लक्ष्मीकांत उपाध्याय, विकास तिवारी, विमलेन्द्र खातर, अरुण शुक्ला के खिलाफ फिर से अश्लीलता, छेड़खानी, शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी। वह दो करोड़ की मुआवजा राशि दिलवाने की मांग की।
 


4 केस में वह खुद आरोपी
नेहा के खिलाफ रीवा के गोविंदगढ़, भोपाल के हबीबगंज में 4 प्रकरण दर्ज हैं। वह क्रिमिनल माइंड की है। रीवा में कुख्यात होने के बाद वह लोगों को ब्लैकमेल जहीं कर पाती। ऐसे में उसने नया अड्डा भोपाल को बनाया था। ट्रेन से वह सुबह रीवा से रेवांचल एक्सप्रेस से जाती है। शिकार ढूढंने के बाद रात में दिनभर वापस रेल एक्सप्रेस में रीवा पहुंच जाती है।

  
 
  अधिकारी ने पुलिस को बताया कि महिला ने लोकसभा चुनाव के दौरान उसे फोन किया और उससे दो करोड़ रुपए मांगे। उसने धमकी दी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह उसे दुष्कर्म के मामले में फंसा देगी। जबकि वह महिला से सीधे तौर पर कभी नहीं मिले। डीसीपी शुक्ला ने बताया कि अधिकारी के बयानों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला ने पहले भी कई लोगों के खिलाफ इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई है।