Rewa News: बिजली चोरी के लिए बदनाम रीवा जिले ने बिल वसूली में किया कमाल, प्रदेश भर में अव्वल

मार्च माह में कुल 68 करोड़ से अधिक वसूले, विभाग ने थपथपाई पीठ

 | 
rewa

विद्युत चोरी और लाइन लॉस के मामले में सबसे ज्यादा बदनाम रहने वाले रीवा जिला ने इस बार सबको चौंकाते हुए राजस्व वसूली में रिकार्ड तोड़ दिया है। प्रदेश भर में रीवा जिलो के बिजली विभाग ने सबसे अधिक वसूली कर सबकी नजरें अपनी ओर आकर्षित किया है। बताया जा रहा है कि मार्च महीने में राजस्व वसूली में प्रदेश में रीवा टॉपर बन गया है। उम्मीद से कहीं ज्यादा की रिकॉर्ड तोड़ वसूली की गई है। एक महीने में ही रीवा जिला ने 68 करोड़ से अधिक की वसूली की।

rewa

ज्ञात हो कि रीवा को लाइनलास और बिजली चोरी के मामले में सबसे टॉप पर गिना जाता रहा है। राजस्व वसूली में रीवा की स्थिति काफी खराब रही है। इसे लेकर कई मर्तबा अधिकारियों को भी एमडी की फटकार का सामना करना पड़ा है। कई मर्तवा कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों को कार्रवाई भी झेलनी पड़ी। हालांकि अब स्थितियां बदल रही हैं। ऐसा सिर्फ हवाबाजी में नहीं कहा जा रहा। राजस्व वसूली के रिकॉर्ड ही यह बयां कर रहे हैं। मार्च 2024 में रीवा जिला ने उम्मीद से कहीं ज्यादा का राजस्व जुटाया। ऐसा पहली बार हुआ जब रीवा जिला से इतना अधिक राजस्व विभाग के खाते में पहुंचा।


डिवीजन          वसूली
डिवीजन सिटी  1199.32 लाख

मऊगंज           722.83 लाख

त्योंथर           599.07 लाख

ईस्ट             1089.74 लाख

वेस्ट             957.03 लाख

एचटी          2288.06 लाख

योग           6856.05 लाख


 

6 हजार 856 लाख की हुई वसूली
रीवा जिला के सभी डिवीजन से अच्छा कलेक्शन आया। कुल 6 हजार 856 लाख रुपए का कलेक्शन हुआ, जो टोटल कैश डिमांड का 144 फीसदी रहा। इत अधिक कलेक्शन होने पर रीवा का राजस्व वसूली में पहला नंबर लग गया। इस पर एम मत्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण ने अधीक्षण अभियंता की तारीफ भी की। यह कलेक्शन पिछले साल वर्ष मार्च 2024 से कहीं ज्यादा रहा। वर्ष 2023 मार्च में सिर्फ 4 हजार 713 करोड़ का ही राजस्व आया था।