Rewa News: होटल में पुलिस ने दी दबिश, एक केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती

 फुडीज रेस्टोरेंट के संचालक, मैनेजर सहित कर्मचारी गिरफ्तार 

 | 
rewa

रीवा शहर के मुख्य बाजार शिल्पी प्लाजा के सामने संचालित एक होटल में पुलिस ने दबिश दी। तो मौके पर कई संदिग्ध चीजें देखने को मिली। इतना ही नहीं होटल में केबिन नुमा बनाए गए प्राइवेट रूम में एक जोड़ा भी आपत्तिजनक परिस्थिति में पकड़ा गया। जिस फुडीज रेस्टोरेंट में यह कार्यवाही की गई। वह उपभोक्ता कांप्लेक्स की दूसरी मंजिल पर संचालित किया जा रहा था। 

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी विवेक लाल ने बताया कि बीते दिनों चोरहटा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक के परिजनों द्वारा बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया। जिसमें पीड़िता ने अपने बयान में फुडीज रेस्टोरेंट का जिक्र करते हुए  बताया कि वहीं बने एक केबिन में उसके साथ आरोपी निखिल के द्वारा रेप की घटना अंजाम दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी निखिल उर्फ निहार मांझी को गिरफ्तार किया। 

आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार शाम दल बल के साथ उक्त रेस्टोरेंट में दबिश दी। मौके पर पुलिस को कई संदिग्ध चीजे देखने को मिली। वहां केबिन के रूप में प्रेमी जोड़ों को प्राइवेट स्पेस देने की भी व्यवस्था मिली। जांच के दौरान पुलिस ने इन केबिन्स से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद कीं। इतना ही नहीं एक केबिन खोलने पर पुलिस को एक युवक -युवती भी संदिग्ध अवस्था में मिले। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। 

पुलिस ने होटल संचालक, मैनेजर सहित एक कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। एएसपी विवेकलाल ने बताया कि कई आपत्तिजनक चीजों को देखने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोपी सहित पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। होटल संचालक पर भी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।