Rewa News: नौतपा की तपन ने विंध्य को झुलसाया, सभी जिलों में लोगों के हाल बेहाल

मंगलवार को सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, 48 डिग्री तक पहुंचा पारा 

 | 
vidnhya

रीवा सहित पूरा विंध्य क्षेत्र नौतपा में भट्टी की तरह तप रहा है दिन के साथ साथ रात में भी तापमान जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। हालात यह है कि नौतपा के चौथे रोज यानी मंगलवार को पारा ४८.२ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यही हाल रीवा-शहहोल संभाग के सभी जिलों में देखा गया। वहीं बुधवार को भी 46 डिग्री के पार गर्मी दर्ज की गई। प्रशासन के द्वारा आम लोगों दोपहर के समय घर में रहने की सलाह दी जा रही है। वहीं बाहर निकलने की स्थिति में बचाव पर ध्यान देने की बात कही जा रही है। आइए जानते हैं कहां क्या हालात हैं-


रीवा- नौतपा के पहले रोज से ही सूर्य देवता कहर बरपा रहे हैं। दिन प्रतिदिन तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। यहां मंगलवार को रिकार्ड 48.2 डिग्री तापमान रहा। इसके साथ गर्मी के पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त रहे। शहर के सभी इलाकों में लोगों की आवाजाही कमी देखी गई है। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं। बुधवार को भी पारा 47 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। जो बाहर 48 से अधिक गर्मी महसूस करा रहा है।  वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने भी अस्पताल में बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।

sas

 सिंगरौली- देश की ऊर्जाधानी में  प्रचंड गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। आलम यह है कि रात 8 बजे के बाद भी गर्मी से सुकुन नहीं मिल रहा। ग्रामीण अंचलों में तापमान 45 डिग्री से ज्यादा महसूस हो रहा है। वही मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का तापमान 47 डिग्री को भी पार कर गया। लगातार तापमान बढऩे एवं लू के थपेड़ो ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आलम यह है कि करीब एक सप्ताह से हीटवेव ने लोगों को भयभीत कर घरों के अन्दर रहने के लिए मजबूर किया है। 

सतना- नौतपा के पहले दिन से ही सूरज के तेवर गर्म हैं। नौतपा की गर्मी लगातार बढ़ती ही जा रही है। नौतपा के चौथे दिन मंगलवार को पारे ने बड़ी उछाल भरी है। सतना का तापमान 47 डिग्री तक जा पहुंचा है। वहीं बुधवार को भी 46 डिग्री के पार तापमान रहा। मंगलवार को इस सीजन का सर्वाधिक तापमान है जबकि मई के महीने में पारे में आई यह अब तक की सबसे ऊंची उछाल है। आलम यह है कि आसमान से आग बरस रही है और झुलसाने वाली गर्मी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।

सीधी- सीधी में करीब 20 दिनों से आसमानी तापमान ने जिलेवासियों को तंग कर रखा है। बुधवार को भी यहां हीटवेव का असर रहा। वही नौतपा के पहले दिन से ही खूब तपिश महसूस की जा रही है। सुबह से ही आम लोगों को घर बाहर निकलना दूभर हो गया है। और तापमान 4८ डिग्री की तरह महसूस हो रहा है। जिला मुख्यालय समेत प्रमुख कस्बों एवं भीड़भाड़ स्थानों में सुबह 10 बजे से ही सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। वहीं शहर के प्रमुख मार्गों के भी सड़के सुनी नजर आ रही थी। उधर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है कि आने वाले कुछ दिनेां में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। इसलिए लू से बचाव करें। लोगबाग घरों से बाहर कब निकले और निकले भी तो पूरी सावधानी जरूर बरते हुये चिकित्सकों का सलाह जरूर लें।

 उमरिया- जिले में लगातार तापमान में वृद्धि के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आलाम यह है कि शहर में गर्मी से बचाव के लिए नगर पालिका ने एक पहल की है। इसमें नगर के अलग-अलग भीड़ वाले स्थान में टेंट की व्यवस्था कराई गई है। इन दिनों तापमान लगातार बढ़ रहा है। नौतपा में दोपहर को तपन 4५ डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो जाता है। दोपहर की तपन लोगों को बीमार तक कर सकती है। इस तपती दोपहर में जो नागरिक घर से बाहर निकलते हैं। उनके लिए नगर पालिका ने थोड़ा राहत मिल सके। इसके लिए शहर में जहां लोगों की भीड़ होती है। वहां सड़क के किनारे टेंट के पंडाल लगाए गए हैं। ताकि लगातार कोई धूप में न रहे। कुछ देर पंडाल में आराम कर सके।  

umariya

मैहर- मां शारदा की नगरी मैहर व जिले भर में तपन के कारण झुलसने के एहसास से सड़को पर सन्नाटा पसरा है और बाजार में दुकानें भी सूनी पड़ी हैं। बेहद मजबूरी में लोग अगर घर से निकल भी रहे हैं तो लू और गर्मी से बचाव के तमाम जतन कर के ही बाहर कदम रख पा रहे हैं। मंगलवार को मैहर का तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने का पूर्वानुमान पहले ही लगाया गया था। जो सही निकला, बुधवार को भी गर्मी का वही क्रम रहा। गर्मी के ये तेवर देख कर लोग आने वाले दिनों को लेकर फिक्रमंद हो रहे हैं। इस मौसम में हीट स्ट्रोक ( लू लगने ) की आशंका ने भी लोगों को चिंता में डाल रखा है। गौरतलब है कि नौतपा के पहले दिन तापमान 40 डिग्री ही था जबकि दूसरे दिन पारा 3 डिग्री उछला था।


rew

अनूपपुर- जिले में गर्मी कहर बरपा रही है। तवे की तरह तपती दुपहरी में गर्मी की वजह से सबसे बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को समस्या हो रही है। अनूपपुर के बस स्टैंड में यात्री बसों के इंतजार में परेशान होते हुए नजर आए। यात्रियों के मुताबिक एक तो पहले से नौतपा की वजह से जबरदस्त गर्मी है। वहीं घंटों तक बसों के इंतजार ने उनकी समस्या और बढ़ा दी है।


 

शहडोल- मौसम विभाग ने गर्मीं को लेकर पहले ही येलो अलर्ट जारी किया था। जहां नौतपा के चौथे दिन तापमान 4६ डिग्री पार कर गया। वहीं बुधवार को ४६ के आसपास की तापमान रहा। सड़क पर चलने वाले सभी लोग लू से बचने के उपायों को ध्यान में रखते हुए बाहर निकल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने भी अस्पताल में बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।

मऊगंज- मऊगंज में मंंगलवार दोपहर गर्मीं ने इस साल के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। जहां मंगलवार दोपहर तापमान 4७ डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को सर्वाधिक तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार का दिन रीवा के लिए इस साल का सर्वाधिक गर्म दिन रहा है। वहीं मंगलवार को अभी तक न्यूनतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया है। बुधवार को भी गर्मी का हाल वही रहा, लोग घरों से निकलने से कतराते दिख रहे हैं।