Rewa News: एपीएस विश्वविद्यालय रीवा का नैक मूल्यांकन फरवरी में, इस बार A प्लस ग्रेड की उम्मीद

तैयारियां जोरों पर, बेहतर ग्रेड के लिए पूरी ताकत झोंक रहा प्रबंधन 

 | 
rewa

रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का नैक मूल्यांकन 19, 20, 21 फरवरी को होगा। नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडिटिएशन काउंसिल (नैक) ने विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने उक्त तिथि निश्चित की है। इसके लिए नैक का पत्र विश्वविद्यालय प्रशासन को मिल चुका है। नैक द्वारा तिथि तय होने के बाद अब विश्वविद्यालय में सरगर्मी बढ़ गई है। उक्त मूल्यांकन से पहले अभ्यास सत्र का आयोजन होगा, जिसमें सभी विभागों की मूल्यांकन संबंधी तैयारी का अवलोकन विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे।

 हालांकि विगत माह भी इस तरह का पूर्व प्रस्तुतिकरण हो चुका है लेकिन अब एक बार फिर से होगा। गौरतलब है कि विगत 20 मई को विश्वविद्यालय की एक्यूआईसी सेल ने एसएसआर रिपोर्ट नैक बोर्ड को भेजी थी। इसके उपरांत एसएसआर रिपोर्ट की जांच नैक बोर्ड द्वारा की गई। एसएसआर रिपोर्ट की जांच उपरांत करीब 5 महीने मामला ठण्डे बस्ते में रहा। विधानसभा चुनाव के चलते यह स्थिति बनी। चुनाव निपटते ही एसएसआर रिपोर्ट के आधार पर नैक ने मूल्यांकन की स्वीकृति दी। तब जाकर अभी जनवरी में ही विश्वविद्यालय ने नैक बोर्ड के समक्ष 7.50 लाख रुपये मूल्यांकन शुल्क जमा किया। उक्त शुल्क जमा होने पर अब नैक बोर्ड ने मूल्यांकन के लिए सहमति दे दी है।


  

विशेष होता है अकादमिक व्यवस्था का मूल्यांकन
बता दें कि जैक टीम किसी भी शिक्षण संस्था मूल्यांकन करती हैं। शोध परियोजनाओं व उत्कृष्ट अकादमिक व्यवस्था के लिए संस्था के पास मौजूद संसाधनों का बारीकी से अवलोकन करती है। इसके अलावा, खेल गतिविधि, सामाजिक गतिविधि आदि के अंक भी मूल्यांकन में जुड़ते हैं। छात्र सेवाएं, छात्रों के परिणाम व उत्तीर्ण छात्रों को विश्वविद्यालय के जरिये मिलने वाले रोजगार पर बैंक की टीम ध्यान देती है। अब गुणवत्ता के इन मानदण्डों पर विश्वविद्यालय को खरा उतरना है।


ग्रेड में सुधार की उम्मीद
विदित हो कि विश्वविद्यालय का आखिरी चार नैक मूल्यांकन वर्ष 2016 में हुआ था। तब विश्वविद्यालय को नैक बोर्ड ने बी ग्रेड मे नवाजा था। बताते हैं कि तब नियमित शिक्षकों की कमी के चलते विश्वविद्यालय को यह न्यूनतम ग्रेड मिली थी। इस बार अपेक्षाकृत कुछ सुधार हुआ है। अब इस सुधार का कितना लाभ विश्वविद्यालय को मिलने वाला है, यह नैक मूल्यांकन की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। नैक मूल्यांकन के बाद यदि विश्वविद्यालय को अच्छी ग्रेड मिलती है तो उसका लाभ छात्रों व अन्य सभी को मिलेगा। विश्वविद्यालय को रूसा में राशि प्राप्त करने में भी सरलता होगी।

2021 में ही खत्म हो गई थी अवधि
उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय को वर्ष 2016 में जो जैक से बी ग्रेड मिली थी, उसकी अवधि वर्ष 2021 में समाप्त हो गई। उस समय कोरोना का संक्रमण काल चल रहा था, लिहाजा वर्ष 2021, 2022 में विश्वविद्यालय पूरी तरह जैक मूल्यांकन संबंधी तैयारी पूरी नहीं कर पाया। स्थिति सामान्य होने पर विश्वविद्यालय जैक मूल्यांकन कराने की स्थिति में है।