Rewa News: रिटायरमेेंट के ठीक एक दिन पहले आज संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन हुए निलंबित

नगर परिषद डभौरा में भर्ती धांधली में आरोप सिद्ध, कई अन्य भी लपेटे में 

 | 
rewa

रीवा। 30 अप्रैल यानी कल रीवा और शहडोल नगरीय प्रशासन के संयुक्त संचालक के पद पर पदस्थ आरपी सोनी को सेवानिवृत्ति होना था लेकिन उससे पहले 29 अप्रैल को ही उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। दरअसल एक पुराने मामले में यह कार्यवाही की गई है। जानकारी के मुताबिक नगर परिषद डभौरा में पदस्थ रहते हुए आरपी सोनी पर कर्मचारियों की नियुक्ति मैं धांधली का आरोप लगा था। इसके बाद इस मामले की जांच के लिए शासन स्तर से तीन सदस्य टीम गठित की गई। जांच रिपोर्ट में आप सही पाए जाने के बाद अब रिटायरमेंट के ठीक 1 दिन पहले जेडी आरपी सोनी को निलंबित कर दिया गया है। 


बता दें कि 20 सितंबर 2018 को नगर परिषद डभौरा का गठन किया गया था। जिसमें कर्मचारियों की भर्ती के लिए नियमित , संविदा एवं मानदेय पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जानी थी। जिसके लिए डभौरा, अकौरिया, गेदुरहा, कोटा पनवार, लटियार और मगदौर ग्राम पंचायत के पंचायत सचिवों के द्वारा नियमित संविदा एवं मानदेय पर कार्यरत 50 कर्मचारियों की सूची तैयार कर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौंप गई थी। जिसमें संयुक्त संचालक आरपी सोनी के बेटे अंकित सोनी का नाम इस नियुक्त लिस्ट में पहले नंबर पर था। 

कर्मचारियों की भर्ती में हुई इस धांधली की जांच में यह सामने आया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी आरपी सोनी के द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायत में काम कर रहे 91 नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ चार संविदा कर्मियों एवं 42 मानदेय कर्मियों का संविलियन नगर परिषद डभौरा में नियमित पदों पर तथा तीन मानदेय कर्मचारी का संविलियन दैनिक वेतन भोगी पर किए जाने का आदेश किया गया था जो की नगर पालिका अधिनियम 1961 के प्रावधानों के विपरीत था और इसके लिए आरपी सोनी भी जिम्मेदार बताए गए। जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि इस गलत नियुक्ति के चलते शासन को वेतन आज में करीब 2 करोड़ 5 लख रुपए की आर्थिक क्षति हुई है। 


इस जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद जेडी आरपी सोनी के अलावा मुख्य नगर पालिका अधिकारी चाकघाट संजय सिंह, के एन सिंह प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद गुढ़, सहायक ग्रेड 1 नगर परिषद डभौरा मुनेंद्र कुमार पांडे, सहायक राजस्व निरीक्षक डभौरा सतीश कुमार द्विवेदी, स्वच्छता उप निरीक्षक डभौरा अंकुश सिंह बघेल को भी निलंबित किया गया है।