Rewa News: स्टायपेंड बढ़ने से खुश जूनियर डॉक्टर्स, बोले- राजेंद्र शुक्ल की गारंटी पर है भरोसा

उप मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बढ़े 4000 रुपए

 | 
rewa news

 रीवा। उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेज के जूनियर एवं सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर का स्टायपेंड बढ़ा दिया गया है। श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर डॉक्टर ने रीवा में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल से भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल से रीवा जूनियर डॉक्टर्स के अध्यक्ष तथा मध्यप्रदेश जूनियर डॉक्टर्स के उपाध्यक्ष डॉ अक्षय द्विवेदी के नेतृत्व में जूनियर डॉक्टर्स ने भेंट की तथा स्टायपेंड बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया। जूनियर डॉक्टर्स के अध्यक्ष डॉ अक्षय द्विवेदी ने कहा है कि सरकार ने हमारी मांग मान ली है। 

rewa news
 

4000 रुपए की वृद्धि
गत शनिवार को हम उपमुख्यमंत्री जी से मिले थे तब उन्होंने आश्वस्त किया था कि हमारी मांगे मान ली जाएंगी। हमें उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल की गारंटी पर पूरा भरोसा है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल के निर्देश पर अब स्टायपेंड में 4000 रुपए की वृद्धि सरकार द्वारा कर दी गई है। हम पूरी सेवा भावना से अपना काम करते रहेंगे। उप मुख्यमंत्री जी से मुलाकात के दौरान रीवा जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ बृजमोहन गुर्जर, जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर स्तुति सिंह सहित जूनियर डॉक्टर्स उपस्थित रहे।