Rewa News: रीवा में पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करना पड़ा महंगा, लाठियों से पीटकर अधेड़ को उतारा मौत के घाट

सोहागी पुलिस ने दर्ज किया अपराधिक प्रकरण, एक आरोपी धराया

 | 
Rewa

रीवा। पति पत्नी के बीच हो रहे विवाद भी बीच बचाव करना एक व्यक्ति का महंगा पड़ गया। आरोपियों ने लाठी से पीठ का अधेड़ की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य लोगों की तलाश की जारी है। 


बताया गया कि बीती रात आरोपियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। लाल बहादुर सोनी निवासी मझिगंवा थाना सोहागी पर बीती रात आरोपी लवकुश कुशवाहा व उसका पुत्र प्रमोद कुशवाहा ने डंडे से हमला कर दिया। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। आरोपी अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था तो पीड़ित ने उसे मना किया तो आरोपियों के साथ भी मारपीट की जिसमें तीनों लोग घायल हो गए। लाल बहादुर सोनी को गंभीर चोट आई थी। घटना से गांव में हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। बुरी तरह जख्मी अधेड़ की अस्पताल में मौत हो गई। 


बताया गया कि घटना के उपरांत पुलिस ने एक आरोपी लवकुश कुशवाहा को पकड़ कर सलाखों के पीछे डाल दिया। वही अन्य आरोपी अभी फरार है जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। आज सुबह पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करवाया है जिसे घर वालों को सौंप दिया गया। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया है।


ऐसे हुआ विवाद 
लवकुश कुशवाहा का पीड़ित लाल बहादुर सोनी के परिवार के साथ पुराना झगड़ा चलता था और पहले भी कई बार उनके विवाद हो चुका है। बीती रात आरोपी लव कुश कुशवाहा अपनी पत्नी के साथ विवाद कर रहा था जिस पर पीड़ित ने झगड़ा करने से मना किया। आरोपी ने इस बात से नाराज होकर पीड़ित पर कातिलाना हमला कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई।


इनका कहना है-
आरोपियों ने बीती रात एक वक्त की हत्या की थी। घर के कुछ सदस्य घायल हैं। घटना में शामिल एक आरोपी को पकड़ कर सड़कों के पीछे डाल दिया गया। वहीं अन्य आरोपियों के बीच तलाश चल रही हैं। प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया गया है। 
- पवन शुक्ला, थाना प्रभारी- सोहागी