Rewa News: गाड़ी हटाने के विवाद में बदमाशों ने पुलिस आरक्षक को बीच बाजार बेदम पीटा, SGMH में चला इलाज

रीवा के पीटीएस चौक में हुआ विवाद, बदमाश मौके से रफूचक्कर 

 | 
rewa

गुड मॉर्निंग, रीवा। वाहन किनारे करने के विवाद में बदमाशों ने पुलिस आरक्षक की बेदम पिटाई कर दी। आरक्षक को आनन फानन में एसजीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला रीवा शहर के पीटीएस चौक का बताया जा रहा है। इधर मामले की जानकारी लगते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। रीवा पुलिस ने आरोपियों तलाश तेज कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात पुलिस आरक्षक अपने निजी काम से निकला था। तभी कुछ बदमाशों से उसकी बात चीत हो गई। और बदमाशों ने आरक्षक शशांक को बुरी तरह पीट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से रफूचक्कर हो गए। वरिष्ठ अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार घायल आरक्षक पुलिस विभाग के सी सी टी एन एस शाखा में पदस्थ है और सिविल कपड़े में सब्जी लेने निकला था। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और उसका उपचार कराया है। जिसके बाद उसे डिसचार्ज कर दिया गया है।  

vivek singh
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि बेवजह के विवाद में आरोपियों ने सादे कपड़ में बाजार गए आरक्षक से मारपीट शुरू कर दी। हालांकि हमनें आरोपियों को चिन्हित कर उनकी तलाश शुरु कर दी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।