Rewa News: आखिरकार, रीवा की शराब दुकानों को मिल ही गए ठेकेदार, 7 समूहों का टेंडर फाइनल

आरक्षित मूल्य से 9.35 प्रतिशत ज्यादा में आया टेंडर, जिला समिति ने स्वीकृति दी

 | 
rewa liuor

रीवा। शराब दुकानों के लिए ठेकेदारों का अकाल खत्म हो गया है। दूसरे चरण में टेंडर में 7 दुकानें उठ गई। इन दुकानों के लिए आरिक्षत मूल्य से 9.36 फीसदी अधिक बोली लगी। 7 शराब समूहों को फाइनल कर दिया गया है। शेष शराब समूहों के लिए अगले चरण में फिर टेंडर बुलाया जाएगा।

ज्ञात हो कि इस मर्तबा सरकार ने आरक्षित मूल्य में 15 फीसदी की वृद्धि कर दी है। इस बढ़े हुए दामों के कारण ठेकेदारों ने शुरुआत में कोई रुचि नहीं दिखाई। कोई भी ठेकेदार शराब समूहों के नवीनीकरण के लिए सामने नहीं आया। लॉटरी में भी एक भी समूह नहीं उठे। इसके बाद समूहों को 8 कर दिया गया। उम्मीद थी कि यह रणनीति काम कर जाएगी। हालाकि ऐसा नहीं हुआ। ई- टेंडर के पहले चरण में एक भी फार्म नहीं पड़े। योजना फ्लाप हुई तो आ आबकारी विभाग पुराने बरे पर आ गया। फिर से 28 समूहों को इंटेंडर में रखा गया। दूसरे चरण में प्राप्त इंटेंडर 11 मार्च यानि सोमवार को खोले गए।

7 करोड़ 98 लाख अधिक में गई शराब समूह
दूसरे चरण के इंटेंडरिंग में 7 शराब समूहों के लिए 23 ठेकेदार सामने आए थे। इनका टेंडर खोला गया तो 7 ठेकेदारों की दरें आरक्षित मूल्य से अधिक मिली। आबाकरी विभाग को सिर्फ 7 समूहों की नीलामी में ही 7 करोड़ 94 लाख रुपए से अधिक का राजस्व मिला है। यह आरक्षित मूल्य से 9.35 फीसदी अधिक है। टेंडर निष्पादन की कार्रवाई में जिला पंचायत सीईओ सौरभ सोनवड़े, उपायुक्त आबाकारी आलोक खरे, सहायक आबकारी आयुक्त निल जैन, एडीईओ अखिलेश ठाकुर, उप निरीक्षक अम्बुज त्रिपाठी, अभिमनयु पाठक, अभिषेक त्रिपाठी, आशीष शुक्ला, मनोज बेलवंशी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

 
कुल 23 ठेकेदारों ने शराब दुकानों के लिए बोली लगाई थी। सबसे अधिक दर भरने वाले ठेकेदारों को 7 समूह आवंटित कर दिए गए गए हैं। अब 21 समूह और बचे हैं। इनके लिए फिर से अगले चरण में इंटेंडर से ही नीलामी की जाएगी।

यह 7 समूहों का टेंडर हुआ फाइनल

  1. टीपी नगर            ओम साई ट्रेडर्स
  2. इटौरा                  रिचमंड साइन ट्रेडर्स
  3. देवतालाब            हिमांशु जायसवाल
  4. गढ़                      राकेश सिंह
  5. रायपुर कचुलियान   शैलेन्द्र सिंह कुशवाहा
  6. चौखड़ी                  गोविंद नारायण जायसवाल
  7. कटरा                   महाकाल ट्रेडर्स