Rewa News: जिला अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी के सदस्यों का हुआ निर्वाचन, अम्बर पाण्डेय को मिले सबसे अधिक 994 वोट

कुल 18 उम्मीदवार थे मैदान में, 5 सदस्य चुने गए

 | 
rewa court

रीवा। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के परिणाम शनिवार रात भर चली गिनती के बाद रविवार सुबह सामने आए।  सीनियर एडवोकेट राजेंद्र पाण्डेय जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व देवीशंकर ओझा जिला अधिवक्ता संघ के सचिव निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा एडवोकेट तरूणेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, संजीव पाण्डेय सह सचिव, दिनेश सेन कोषाध्यक्ष व एडवोकेट राजमणि मिश्र गं्रथपाल चुने गए। इसके साथ ही कार्यकारिणी के ५ सदस्यों का भी निर्वाचन हुआ। सभी विजेताओं को निर्वाचन अधिकारी जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा प्रमाण पत्र भी सौंपा गया। 


निर्वाचन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार 5 कार्यकारिणी के सदस्यों का निर्वाचन हुआ। सबसे अधिक वोट पाने वाले पहले ५ प्रत्याशियों को   कार्यकारिणी के सदस्य पद हेतु निर्वाचित घोषित किया गया। परिणामों के अनुसार 994 वोट प्राप्त कर अम्बर पाण्डेय पहले नंबर पर रहे। 982 वोट पाकर अभिषेक तिवारी दूसरे, 724 वोट के  साथ सत्य प्रकाश मिश्रा तीसरे, 701 मत प्राप्त कर सतीश कुशवाहा चाथे तथा 686 वोट के साथ रमाशंकर तिवारी पांचवे स्थान पर रहे। और विजयी घोषित किए गए। बता दें कि जिला अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी के ५ सदस्य पदों के लिए कुल18 उम्मीदवार मैदान में थे। 

   
परिणाम सामने आने के बाद कोर्ट परिसर में उल्लास का माहौल दिखा। विजयी प्रत्याशियों को बधाइयों का तांता लग गया। अपने समर्थकों के साथ विजयी उम्मीदवार हनुमान मंदिर जाकर भगवान का आशिर्वाद लिया। 

rewa