Rewa News: एकतरफा प्यार में युवक ने घर में घुसकर लड़की को मारी गोली, हालत गंभीर

घटना के बाद आरोपी फरार, रीवा शहर के चाणक्यपुरी कॉलोनी का है पूरा मामला 

 | 
rewa

रीवा। शहर में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चाणक्यपुरी कॉलोनी का बताया जा रहा है। जहां सोमवार शाम उस वक्त हंड़कंप मच गया जब एक युवक ने घर में घुसकर एक नाबालिग के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली युवती के कंधे पर लगी है। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। आनन फानन में किशोरी को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दिन-दहाड़े हुए इस गोली कांड से शहर भर में दशहत का माहौल निर्मित हो गया। शुरूआती जानकारी के अनुसार मामला एक तरफा प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। सिविल लाइन पुलिस सूचना मिलने के बाद से एक्टिव हो चुकी है। फिलहाल आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस के अनुसार आदर्श पांडेय निवासी दुआरी बताया जा रहा है। जिसकी तलाश पुलिस के द्वारा की जारी है।

मामले की जानकारी देते हुए  सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 307 का मामला पंजीकृत कर उसकी तलाश की जा रही है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी ने युवती पर गोली क्यों चलाई ये जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। उन्होनें यह भी कहा कि युवती का इलाज लगातार जारी है। जल्द ही घटना के संबंध में युवती से पूरी जानकारी ली जाएगी। वहीं इलाज में जुटे डॉक्टरों की माने तो नाबालिग किशोरी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। गोली उसके कंधे में फंसी हुई है।  


 
ऐसे हुई घटना
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह पूरी घटना  सोमवार की शाम तकरीबन 5 की है। जब एक युवक स्कूटी से चाणक्यपुरी पहुंच कर एक घर में जाकर घुसा। और घर के अंदर मौजूद नाबालिग किशोरी को उसने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े लेकिन उससे पहले हीआरोपी मौके से भाग गया। यह भी बताया गया है कि भागते वक्त युवक ने अपनी स्कूटी वहीं छोड़ दी थी। मगर घटना के तुरंत बाद एक अन्य किशोरी मौके पर पहुंचते हुए स्कूटी लेकर फरार हो गई है।