Rewa News: नईगढ़ी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- मध्यप्रदेश ग्रोथ इंजन की निभा रहा भूमिका, आर्थिक शक्ति बनेगा भारत

भाजपा के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे स्टार प्रचारक

 | 
rajnath singh

रीवा। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अब जोर पकड़ चुका है। इसी बीच बीजेपी के स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह रीवा लोकसभा सीट के नईगढ़ी में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा वाले हिंदू मुसलमान में भेद नहीं करते बल्कि सबसे के विकास की बात करते हैं।

बीजेपी प्रत्याशी व दो बार के सांसद जनार्दन मिश्रा के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होने कहा कि कहा- अब मध्यप्रदेश बीमारू राज्य नहीं रहा। मोदी जी के नेतृत्व में जो विकास का चक्का घूम रहा है। एमपी उसमें ग्रोथ इंजन की भूमिका निभा रहा है।  

इकोनॉमी में दुनिया के पांचवें नंबर में हम
रक्षामंत्री ने कहा कि धन दौलत यानी इकोनॉमी के मामले में देश दुनिया में ग्यारवें नंबर पर था। मोदी जी की सही नीतियों की वजह से आज हम दुनिया के पांचवें देश बन चुके हैं। हमने कई विकसित माने जाने वाले देशों को पछाड़ दिया है। इतना ही नहीं, 2024  के आखिरी तक हमारा देश दुनिया के तीसरे नंबर का देश बन जाएगा।  विश्व की कोई आर्थिक शक्ति बनेगा तो वो भारत बनेगा।

वन नेशन वन इलेक्शन की जरूरत 
राजनाथ सिंह ने रीवा के नई गढ़ी में एक बार फिर वन नेशन वन इलेक्शन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चार माह पहले ही मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव हुए जिसमें यहां की जनता ने बीजेपी को भारी बहुमत से विजयी बनाया। लेकिन चार माह बाद फिर लोकसभा के चुनाव आ गए। जनता को एक बार फिर वोट करना होगा। पांच साल में देश में दो से ज्यादा चुनाव नहीं होना चाहिए। देश में एक देश एक चुनाव की जरूरत है। मैंने मोदी जी से इस बारे में चर्चा की है। 


नईगढ़ी की चुनावी सभा में राजनाथ सिंह के साथ मप्र के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के अलावा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम सहित स्थानीय बीजेपी नेता कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बता दें कि राजनाथ सिंह रीवा के बाद सतना लोकसभा सीट के नागौद पहुंचे हैं। जहां अगोल मैदान में जनसभा को संबोधित किया। रक्षा मंत्री दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर हेलिकॉप्टर से प्रयागराज रवाना होंगे।