Rewa News: रीवा मेडिकल कॉलेज परिसर में शुरू हुआ 8 मंजिला रेसीडेंसियल टॉवर का निर्माण, अड़ंगा हटा

शहर की सबसे बड़ी बिल्डिंगों मे होगी एक, बदल जाएगी मेडिकल कॉलेज कैंपस की तस्वीर 

 | 
rewa

रीवा। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज परिसर में रीवा की सबसे ऊंची रेसीडेंसियल बिल्डिंग बनने जा रही है। चार टॉवर बनाए जाएंगे। भूमि पूजन के बाद ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया है। यह निर्माण डॉक्टरों के आवास तोड़कर बनाए जाएंगे। हालांकि इसकी शुरुआत गार्डन से की गई है। गार्डन में लगे पेड़ों का काट कर जगह बनाई गई है। पिलर के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं। काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। 


ज्ञात हो कि मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के लिए चार 8 मंजिला रिहायसी टॉवर बनाना है। इसका टेंडर भी हो चुका है। पहले यह रेसीडेंसियल टॉवर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के पीछे बनाया जाना था। अब इसकी जगह बदल दी गई है। मेडिकल कॉलेज के पीछे बने डॉक्टरों के क्वार्टर को तोड़कर यह बिल्डिंग बनाई जाएगी। 


डॉक्टर कालोनी में गार्डन के साथ ही पूर्व दिशा में बने डॉक्टरों के मकान भी इस निर्माण में शामिल किया गया है। पहले चरण में पूर्व दिशा के सारे मकान तोड़े जाएंगे। फिलहाल बहुमंजिला भवन के निर्माण की शुरुआत गार्डन से की जा रही है। गार्डन की मशीनरी उतार दी है। गार्डन में लगे पेड़ों को काट दिया गया है। यहां लगे झूले आदि भी हटा दिए गए हैं। फिलहाल गार्डन वाली जगह से काम शुरू किया गया है। संभव है कि एक एक स्टेप कर आगे निर्माण को बढ़ाया जाएगा। इससे डॉक्टरों के भवनों को भी साथ में तोड़ने जैसी दिक्कतें न आए इस बात का भी ख्याल रखा जाएगा।

32-32 डी और ई क्वार्टर बनाए जाएंगे
डॉक्टरों के लिए बनाए जाने वाले नए रिहायसी टॉवर में 32-32 डी और ई टाइप के क्वार्टर बनाए जाएंगे। इसमें टू ओर श्री बीएचके क्वार्टर शामिल हैं। दो टॉवर में 32 और दो टॉवर में 32 क्वार्टर का निर्माण किया जाना है। सूत्रों की मानें तो इस टॉवर में कई सारे सुविधाएं शामिल की जाएंगी। डॉक्टरों के लिए गार्डन आदि की भी व्यवस्था की जाएगी। सभी टॉवर में लिफ्ट लगाया जाएगा।

कई भवनों का होना है निर्माण 
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज और भी कई भवनों का निर्माण होना है। इसमें किटिकल केयर यूनिट के अलावा कैंसर यूनिट भवन भी शामिल हैं। नर्सिंग कॉलेज का भी निर्माण किया जाएगा। 26 करोड़ की लागत से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के पीछे नया भवन का निर्माण किया जाएगा। 40 करोड़ की लागत से नया ओपीडी भवन भी प्रस्तावित है। इसके अलावा करोड़ों की लागत से कर्मचारियों के लिए भी बहुमंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भी तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। संभव है कि इनके निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू कर दिए जाएंगे।