Rewa News: शादी के एक दिन पहले दुल्हन से दुष्कर्म, शादी टूटी, मचा हड़कंप

रीवा के सगरा थाने का मामला, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

 | 
rewa

 रीवा।  एमपी के रीवा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां शादी के एक दिन पहले दुल्हन के साथ गांव के ही एक लड़के ने दुष्कर्म कर दिया। मामले जानकारी जब युवती के परिजनों को लगी तो वो हैरान रह गए। जिसके बाद अगले दिन लड़की की बारात भी नहीं आई। पारिवारिक कारणों की वजह से दुष्कर्म की घटना के बाद होने वाली शादी भी टूट गई।

पूरा मामला जिले के सगरा थाने का बताया जा रहा है। जहां एक दिन बाद दुल्हन बनने जा रही लड़की दरिंदगी का शिकार हो गई। युवती ने घर आकर परिजनों को सारी बात बताई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

लड़की ने बताया..
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के एक दिन पहले वह अपने निजी काम से जा रही थी तभी स्कूल के पास आरोपी अभिषेक त्रिपाठी पिता बसंतीलाल त्रिपाठी ने अपने पुराने परिचय का फायदा उठाकर उसके साथ गलत कृत्य किया। 

शादी का दबाव बना रहा था लड़का 
परिजनों ने बताया कि आरोपी अभिषेक त्रिपाठी की उम्र २४ साल है जो लड़की पर लगातार शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन जब लड़की नहीं मानी और उसकी शादी कहीं और फिक्स हो गई तो बदला लेने की नियत से उसने लड़की के साथ घटना को अंजाम दिया। 

युवती ने तोड़ी शादी: एएसपी
 पुलिस ने पूरे मामले में युवती का मेडिकल परीक्षण करवाया है। पूरे मामले में एडिशनल एसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एडिशनल एसपी का कहना कि युवती ने अपनी शादी स्वेच्छा से तोड़ी है।