Rewa News: किसानों को लूट रही थी बड़ागांव सेवा सहकारी समिति, कलेक्टर ने किया ब्लैकलिस्टेड

खरीदी केंद्र प्रभारी व कंप्यूटर ऑपेरटर पर कार्यवाही, जांच में हुआ खुलासा 

 | 
rewa

रीवा। प्रशासन द्वारा की जांच में खरीदी में केंद्रों में किसानों के साथ हो रही लूट का बड़ा खुलासा है। किसानों से तौलाई के नाम पर पैसा तो वसूला ही जा रहा था तौल भी अधिक लिया जा रहा है। जांच टीम ने जिले बड़ागांव (सेमरिया) खरीदी समिति के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। अपर कलेक्टर रीवा ने संबंधित समिति, खरीदी केंद्र प्रभारी व कम्प्यूटर आपरेटर को ब्लैक लिस्टेड किए जाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही खरीदी केंद्र में रहने वाला बारदाना किसानों के घर में पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाने की कार्यवाही हो सकती है। उल्लेखनीय है कि दो मई के अंक में दैनिक जागरण रीवा द्वारा खरीदी केंद्रों में भरेशाही की खबर प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने पर दो मई को जिला प्रशासन की अलग-अलग टीमों द्वारा जांच पड़ताल की गई।

यह है पूरा मामला 
 दरअसल वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी हेतु सेवा सहकारी समिति बड़ागांव क्र. 2 बरौ, खरीदी स्थल रेवांचल वेयरहाउस में अधिकृत किया गया था। दो मई को खरीदी कार्य में प्रयुक्त होने वाले वारदाने किसान को घर में दिये जाने की सूचना प्राप्त हुयी। प्राप्त सूचना के आधार पर जिला प्रबंधक वेयर हाउस केबी बागरी, नायब तहसीलदार सेमरिया, पटवारी हल्का बीरखाम, पुलिस चौकी प्रभारी शाहपुर की संयुक्त टीम द्वारा बीरखाम में रावेन्द्र सिंह पिता शिवनंदन सिंह निवासी बीरखाम के घर से खरीदी में प्रयुक्त होने वाली 1065 नग बोरियां रखी पायी गयी, पूछताछ करने पर किसान द्वारा बताया गया कि बोरियां देवांचल वेयरहाउस में संचालित खरीदी केन्द्र में लायी गयी हैं। किसान द्वारा दी गई जानकारी के बाद टीम खरीदी केन्द्र में जाकर जांच की। बारदाने की गिनती करने पर मौके पर कुल 5106 नग बोरियां कम पायी गयीं।

rewa

जांच में खुली पोल
टीम के जांच अधिकारी केबी बागरी में पूरे मामले की जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी थी। जिसमें उन्होंने उल्लेख किया था कि खरीदी केंद प्रभारी द्वारा भर्रशाही की जा रही है। किसानों से अधिक तौल में गेहूं लिया जा रहा है। साथ ही खरीदी केंद्र में बारदाने कुछ चहेते किसानों को घर के लिए दे दिया गया है।

बोरियों में अधिक मिला गेहूं
 केन्द्र पर पूर्व में बिना सिली बोरियों के रेडंम तौल कराने पर प्रति बोरी औसतन 300 से 500 ग्राम अधिक गेहूं लिया जाना पाया गया। इस प्रकार समिति: प्रबंधक केन्द्र प्रभारी/कम्प्यूटर आपरेटर द्वारा आपसी मिलीभगत करके मनमाने एवं स्वेछाचारिता पूर्वक शासन की उपार्जन नीति का ग्रवधन कर घोर अनियमितता किया जाना पाया गया। जिस पर अपर कलेक्टर द्वारा उक्त कृत्य के लिये खरीदी केन्द्र: प्रभारी सेवा सहकारी समिति बढ़ागांव क. 2. बरी, कम्प्यूटर आपरेटर एवं सेवा सहकारी समिति बड़ागांव को भविष्य में उपार्जन कार्य हेतु ब्लैकलिस्ट किया जाफर खरीदी केन्द्र वरी को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का आदेश दिया। साथ ही कृषकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये खरीदी स्थल गरी रेखाचल वेयरहाउस में समिति प्रबंधक सेवा सहकारी समिति भमरा क्रमांक 2 को निर्देशित खरीदी की जिम्मेदारी दी गइ।