Rewa News: क्लीनिक में डॉक्टर का नाम पूछा और कर दी फायरिंग, बैकुंठपुर कस्बे में हड़कंप

कनपटी के बगल से निकली गोली, बाल-बाल बचे 80 वर्षीय चित्किसक, बाइक से आए थे हमलावर

 | 
rewa

रीवा जिले की कानून व्यवस्था की पोल उस वक्त खुल गई जब जिले के बैकुंठपुर कस्बे में अज्ञात हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में ८० वर्षीय डॉक्टर पर दिन दहाड़े गोली दाग दी। और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर 12 बजे एक बाइक में सवार होकर दो बदमाश आए। वे सीधे चिकित्सक के क्लीनिक पहुंचे। और पूछा- डॉ. दिवाकर सिंह कौन है। जवाब मिला, हां बताइये मैं ही दिवाकर सिंह हूं। इतना सुनते ही हमलावर ने कट्टे से फायर कर दिया।  घटना के बाद बदमाश बाहर निकला। बाइक स्टार्ट कर सिरमौर की ओर भाग गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोली कनपटी के बगल से निगली। ऐसे में एक दो छर्रे सिर के पास धंस गए। जिससे रक्त बहने लगा। कुल मिलाकर चिकित्सक बाल-बाल बच गए है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बेहतर उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा लेकर गई। चिकित्सक पूरी तरह से स्वस्थ्य है। मिली जानकारी के अनुसार डॉ. दिवाकर सिंह 80 वर्ष मूलत: बेलवा सुरसरी सिंह गांव के रहने वाले है। डॉ. दिवाकर एमबीबीएस है। वे शिशु रोग विशेषज्ञ है। क्षेत्र का चर्चित व बड़ा नाम है। वह करीब 6 दशक से बैकुंठपुर कस्बे में क्लीनिक संचालित करते है।  

पुलिस ने की नाकेबंदी
इधर दिन दहाड़े फायरिंग की खबर सुनकर लोग दशहत में आ गए। वहीं लोगों से मिली जानकारी के बाद बैकुंठपुर थाने से बल आया। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए नगर की नाकेबंदी की है। हालांकि हमलावरों का कहीं पता नहीं चला है। वहीं चिकित्सक पूरी तरह बच गए है।