Rewa News: मैहर के बाद अब रीवा पुलिस ने पकड़ी अफीम की खेती, 20 लाख कीमती 100 किग्रा पौधे बरामद

गढ़ थाना पुलिस ने करहिया गांव में दी थी दबिश, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

 | 
rewa

रीवा। हाल ही में संभाग की मैहर पुलिस ने बड़ी मात्रा में अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। जिसके बाद शुक्रवार को रीवा पुलिस ने भी मादक पदार्थ अफीम की खेती को पकड़ते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल जिले की गढ़ पुलिस मुखबिरों से यह सूचना मिली थी कि गेहंू और प्याज की खेती के बीच प्रतिबंधित अफीम के पौधे लगाए गए हैं।


गढ़ थाना प्रभारी विकास कपीस ने बताया कि शुक्रवार को  मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति के द्वारा गेहूं एवं प्याज की खेती के बीच में कुछ पौधे लगाए है जो देखनें में अफीम की तरह प्रतीत हो रहे है। उक्त सूचना की तस्दीक कर थाना प्रभारी गढ मय स्टाप के मुखबिर के बताए स्थान ग्राम करहिया थाना गढ पर दबिश दी गई जहां आरोपियों के द्वारा गेहूं एवं लहसुन की खेती के मध्य मादक पदार्थ अफीम की फसल लगाई गई थी। 

rewa
जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय मजदूरों की मदद से अफीम के पौधों को उखाड़ने का काम शुरू किया। जिसमें कुल 2380 पौधे अफीम के डोडा बरामद किए गए। जिसका कुल वजन 100 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस ने बाताया कि प्रतिबंधित अफीम की बाजार में काफी  अधिक कीमत मिलती है। अनुमान के अनुसार पकड़ी गई अफीम की कीमत लगभग 20 लाख रूपए होगा। 

गढ़ पुलिस के द्वारा समक्ष गवाहान विधिवत जप्त कर एनडीपीएस की धारा 8 एवं 18 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई। कार्यवाही में दो आरोपियों कमलेश पिता केदार लोनिया का उम्र 40 वर्ष निवासीग्राम करहीया थाना गढ़, रमेश पिता केदार लोनिया उम्र 50 वर्ष दोनों निवासीग्राम करहीया को गिरफ्तार किया गया है।  जिसमें निरीक्षक विकास कपीस थाना प्रभारी गढ, उनि आर. बी. सिंह ,एवं थाना गढ़ का पुलिस स्टाप योगदान रहा।