Rewa News: गुड़ की यह जलेबियां खाकर आप भी चाट लेंगे उंगलियां, रीवा में मिलती है यह स्पेशल डिश

स्टालों में सुबह से शाम तक लगती है लोगों की भीड़  

 | 
jalebi

रीवा। अगर आप भी अच्छे और स्वास्थ्यवर्धक खाने-पीने के आइटम की तलाश में रहते हैं, तो आज हम आपको एक स्पेशल स्वीट डिश के बारे में बताने जा रहे हैं। इस चर्चा में ही आपके मुंह में पानी स्वाभाविक रूप से आ जाएगा। दरअसल यह खाने-पीने की यह खास डिश है जलेबी...लेकिन ये जलेबी खास इसलिए है क्यों कि यह शक्कर से नहीं बल्कि गुड़ से खासतौर पर तैयार की जाती है। 

विंध्य की राजधानी कहे जाने वाले रीवा क्षेत्र में यह स्पेशल मिठाई काफी मशहूर है। और लोग इस गुड़ की जलेबी को बड़े चाव के साथ खाते हैं। शहर के खुटेही से विश्वविद्यालय रोड में कई दूकानदार यह विशेष जलेबी को बनाते हैं। जिनके स्टाल में लोगों की भीड़ होना लाजमी है। इन जगहों में सुबह के नाश्ते से लेकर शाम नाश्ते तक मे लोग यह जलेबी पसंद करते हैं। 

 rewa

स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर 
स्वाद के साथ साथ यह जलेबी स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी मानी जाती है। दरअसल गुड़  को चीनी का हेल्दी ऑप्शन माना जाता है। गुड़, गन्नों से तैयार किया जाता है, नेचुरली मीठा होने की वजह से गुड़ कई प्रकार के पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। गुड़, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम का बेहतरीन स्रोत होता है, जो ब्लड से लेकर हड्डियों और मांसपेशियों को हेल्दी रखने में फायदेमंद होता है। इसीलिए गुड़ से बनी हुईं ये जलेबियां पाचन में भी बेहतर होती हैं। 

गुड़ जलेबी बनाने का काम यहां के स्थानीय लोगों द्वारा पीढ़ियों से किया जा रहा है. यह जलेबी इन दिनों देश के अलग-अलग शहरों के अलावा रीवा की भी प्रसिद्ध मिठाई बन गई है. भले ही सर्दी के दिनों में इसे लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है, लेकिन इसके लाजवाब स्वाद के कारण लोग साल भर इसकी मांग करते हैं।

 rewa

कई पीढ़ियों से चल रहा काम 
सड़क किनारे स्टाल लगाकर व्यवसाय करने वाले एक व्यापारी बताते हैं कि समान्य तौर पर लोग शक्कर से जलेबी बनाते हैं, लेकिन हम लोग गुड़ से निर्मित खास जलेबी बनाते हैं, यही कारण है कि अलग स्वाद होने की वजह से लोगों को यह जलेबियां ज्यादा पसंद आती हैं। वहीं जिन लोगों को शुगर है वह भी कम मात्रा में यह जलेबियां खा सकता है। उन्होंने बताया कि यह काम यह वर्षों से करते आ रहे हैं। इससे पहले हमारी कई पीढ़ियां भी इसी काम में लगी थीं। पहले हमारे दादा और पिताजी यह जलेबियां बनाकर घर घर पहुंचाने का भी काम करते थे। 

 

ऐसे बनाई जाती है गुड़ की जलेबी 
गुड़ की यह खास जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले पानी और गुड़ के साथ चाशनी तैयार की जाती है। फिर, इसमें इलायची पाउडर डाल दिया जाता है। इधर मैदा, सूजी, गुड़, थोड़ी दही, बेकिंग पाउडर और इलायची पाउडर की जरूरत होती है।  इसके बाद जलेबियां तलकर चाशनी में 5 से 10 मिनट तक भिगोना होता है। गुड़ के रस में डूबी जलेबी काफी पसंद की जाती है।