Rewa News: रीवा की बीहर गंगा आरती के 101वें दिन हुआ भव्य आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

पंचमठ में सुंदर कांड पाठ के बाद किया गया भंडारा

 | 
rewa

 रीवा। शहर की जीवनदायनी कही जाने वाली बीहर गंगा की हर दिन सायं भव्य आरती की जाती है। आज इस आरती के 101वें दिन सुंदरकांड व भंडारा सहित कई आयोजन किए गए। दरअसल वाराणसी की गंगा आरती की तर्ज पर रीवा की बीहर गंगा की आरती का आयोजन अयोध्या में रामलला के स्थापना के साथ शुरू किया गया था। जिसके बाद प्रतिदिन नदी के तट पर पुरोहितो के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ यह आरती की जाती है। जिसके १०० दिन पूरे हो चुके  है। हर दिन बड़ी संख्या में आरती देखने लोग पहुंचते हैं। 

 बता दें कि यह आरती ऐतिहासिक पंचमठा धाम के तट पर की जाती है। मां बीहर गंगा आरती के 101 दिन पूरे होने पर श्रीराम दरबार अखिल आर्यावर्त आयोजन समिति द्वारा सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया गया। प्रतिदिन शाम 6.30 बजे से शुरू होने वाली बीहर गंगा आरती बेहद मनमोहक व भव्य तरीके से की जाती है। राम दरबार समिति के सदस्य प्रतिदिन बीहर गंगा आरती में अपनी सहभागिता निभाते हैं साथ ही सैकड़ों की संख्या में शहरवासी भी पहुंचते हैं। 

rewa

बुधवार को 101 दिन पूरे होने पर समिति द्वारा सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया।  उल्लेखनीय है कि बीहर के तट पर सुमधुर संगीत का आयोजन भी आरती के वक्त प्रतिदिन किया जाता है। साथ ही पंचमठ में विराजमान भगवान भोलेनाथ, बजरंग बली की विशेष पूजा भी होती है। बुधवार को आरती के मुख्य यजमान महाराष्ट्र निवासी सुधीर तानवानी एवं राजेश तिवारी रहे। 101वें दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्रीसुंदरकांड पाठ महा आरती एवं दिव्य महा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 400 भक्त प्रसाद ग्रहण किए। 

rewa
जिसमें आयोजन के दौरान मुख्य रूप से श्रीराम दरबार अखिल आर्यावर्त रीवा के सदस्य संजय पांडे, अरुण मिश्रा, प्रदीप तिवारी, विजय तिवारी, सिब्बू श्रीवास्तव, सतीश सिंह, बृजेश तिवारी, पंकज मिश्रा, केके शुक्ला, अखिलेश शुक्ला, छोटे चतुर्वेदी, प्रकाश द्विवेदी, अनिल मिश्रा, राकेश द्विवेदी, मुकेश, विकाश सिंह, महेंद्र शुक्ला, बृजेंद्र तिवारी, शैलेंद्र शर्मा,धनंजय तिवारी, कमलेश्वर द्विवेदी, स्वामी संभू नाथ, डॉ. आशय द्विवेदी एवं आरती करने वाले आचार्य पं. श्रीकांत पाठक, गौरव, अमित एवं सैकड़ों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।