MP Congress List: बीरबल की खिचड़ी बनी कांग्रेस की लिस्ट, खींचतान में लगे दावेदार, मैदान में नहीं दिख रही तैयारी

हर रोज हो रहा इंतजार, अभी तक नहीं आ सकी 18 नामों की सूची 

 | 
rewa

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की प्रक्रिया जारी है। जिसके लिए १९ अप्रैल को मतदान है। लेकिन अभी तक मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा तक नहीं कर सकी है। दिन शुरू होने के बाद हर रोज यह कयास लगाए जाते हैं कि आज शाम तक लिस्ट सामने आ जाएगी। लेकिन कांग्रेसियों को मायूस होना पड़ता है। यही कारण है कि चुनाव के लिए जो गहमागहमी दिखनी चाहिए वह कांग्रेस के खेमे में दिखाई नहीं पड़ रही है। 


बता दें कि अभी तक कांग्रेस ने मप्र मेंकुल 10 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए है। जबकि अभी 18 उम्मीदवारों के नाम अधर में लटके हुए हैं। प्रदेश में कुल २९ लोकसभा सीटे हैं जिसमें से 28 पर कांग्रेस सीधा चुनाव लड़ रही है वहीं एक सीट खजुराहों को गठबंधन के तहत सपा को दी गई है। तो बची हुई 18 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान शुक्रवार को भी नहीं हो सका है। जबकि कई दिनों से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार देर शाम तक कहते रहे कि सूची आ रही है। 


बताया जा रहा है कि शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे एवं राहुल गांधी की चर्चा हुई। इस मंथन के बाद माना जा रहा था कि सूची जारी हो जाएगी, लेकिन सूची नहीं आई। सूत्रों का कहना है कि केन्द्रीय चुनाव समिति में ज्यादातर सीटों पर सहमति हो चुकी है, लेकिन मुरेना, ग्वालियर सहित कुछ पर सहमति नहीं बनने से सूची ही अटक गई।

 
कुछ नेताओं को किया गया इशारा
जबकि सीट फाइनल नहीं हो पा रही है ऐसे में कुछ नेताओं को इशारा कर दिया गया है। जिसके बाद से वह अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गए है। मसलन, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को राजगढ़ पहुंचे और अपने चुनाव लड़ने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि   पार्टी राजगढ, भोपाल या जिस सीट से आदेश देगी, वहां से चुनाव लड़ने को तैयार हूं। वहीं कांग्रेस विधायक फुंदेलाल सिंह माकों ने बिना सूची आप ही शहडोल से नामांकन भर दिया। जबकि रीवा से नीलम अभय मिश्रा ने तैयारी शुरू कर दी है।