Janakrosh Yatra: रीवा के महामृत्युंजय मंदिर परिसर से शुरू हुई कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा

1400 किमी की यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं अजय सिंह, जगह-जगह हुआ स्वागत 

 | 
rewa

रीवा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जन आक्रोश यात्रा का आगाज आज किला स्थित महामृत्युंजय मंदिर परिसर से हुआ। रीवा शहर के महामृत्युंजय मंदिर से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ पूजा अर्चना कर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रभारी संजय कपूर जी, प्रताप भानु शर्मा जी, यात्रा प्रभारी रामरीब बनवासी, राजेन्द्र मिश्रा एवं रमाशंकर पटेल, जिलाध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा, महापौर अजय मिश्रा (बाबा) व शहर अध्यक्ष लखनलाल खण्डेलवाल उपस्थित रहे।

प्रदेश में बनने वाली है कांग्रेस की सरकार: अजय सिंह 
 पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान जनता का विश्वास खो चुके हैं, विभिन्न सर्वें की रिपोर्ट बता रही है कि उनकी हालत क्या है, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है ऐसे में उन्हें अभी तक प्रदेश की महिलाओं की सुध नहीं थी जब चुनावी वर्ष आ गया है तो उन्हें बहनों की याद आ रही है। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार मतलब ही है 50 प्रतिशत कमीशन की सरकार। आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ उत्पीड़न, आदिवासियों के साथ अत्याचार, मंहगाई, बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से हम सब जनता के बीच जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी के 11 वचनों को लेकर जन जन तक पहुंचाएगें और कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनते ही जो वादा मध्य प्रदेश में हम कर रहे हैं उन्हें पूरा करने का वचन देते हैं। अजय सिंह राहुल ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से जनहित के तमाम मुद्दों को लेकर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों तक यात्रा पहुंचेगी, नुक्कड़ सभाएं, जनसभाएं और सीधा संवाद होगा। 


 जन आक्रोश यात्रा अजय सिंह राहुल के नेतृत्व में फोर्ट रोड के रास्ते स्टेच्यू चौराहा होते हुए जय स्तंभ चौक पहुंची। आक्रोश यात्रा जब किले से निकली तो आम जन ने आक्रोश यात्रा का गर्म जोशी से स्वागत किया। कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा स्टेच्यू चौराहा में यात्रा भव्य स्वागत किया गया। स्टेच्यू चौराहा से पैदल चलते हुए आमजनता कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता जयस्तम्भ की ओर रवाना हुए। 
सेमरिया विधानसभा में जगह-जगह कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया है जहां भारी संख्या में आम जन मौजूद रहे। हिनौता मोड में युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोगों ने जन आक्रोश यात्रा का स्वागत किया  सेमरिया विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की जन आक्रोश यात्रा के लिए एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया,। जिसके बाद बीड़ा में आयोजित जनसभा के बाद जन आक्रोश यात्रा बसामन मामा के दरबार में पहुंची। बसामन मामा मंदिर परिसर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने दर्शन कर पूजा अर्चना की। उसके बाद यात्रा सिरमौर विधानसभा के लिए प्रस्थान कर गई।