Chandrayan-3 की सफलता से खुश पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा- यह भारतीयों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण

रीवा सांसद जनार्दन मिश्र सहित भाजपा नेताओं ने जताई प्रसन्नता 

 | 
rajendra shukla

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला ने चंद्रयान-3  की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के साथ, भारत ने इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। यह 140 करोड़ भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि भारत दुनिया में चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर लैंड करने वाला पहला देश बन गया है। यह सफलता भारत की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में क्षमता और शक्ति का प्रमाण है।

पूरे विश्व को कर दिया अचंभित 
 रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है हमारे वैज्ञानिकों ने असंभव को संभव करके दिखाया है भारत आज आर्थिक महाशक्ति के साथ अंतरिक्ष में भी अपनी ताकत और समर्थ से पूरे विश्व को अचंभित कर दिया है। यह प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि आज देश हर दिशा में स्वर्णिम इतिहास रच रहा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश्वर सिंह, रमेश गर्ग, प्रदेश मंत्री राजेश पांडे, राजेंद्र ताम्रकार, वीरेंद्र गुप्ता, विद्या प्रकाश श्रीवास्तव, शिवेंद्र सिंह, नगर निगम के अध्यक्ष वेंकटेश पांडे, राजगोपाल चारी, रिपदमन सिंह, नरेंद्र गुप्ता कमलेश सचदेवा, योगेंद्र शुक्ला, राजेंद्र मिश्रा, शिवम द्विवेदी, शेखर सचदेवा, सतीश सोनी ,तीरथ साकेत राजेश शर्मा श्रीकांत तिवारी अनिल पांडे रविंद्र श्रीवास्तव अनसुईया गुप्त संजय गुप्ता संजुला सिंह उर्मिला सिंह दुबे मनोज पटेल सही समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नताब व्यक्ति करते हुए कहा है कि देश के वैज्ञानिकों ने असंभव को संभव करके दिखाया जिसके लिए पूरा देश उनका कृतज्ञ है।