Rewa में जमकर बरस रहे बदरा, मई में अगस्त का एहसास करा रहा मौसम

बारिश से फिर लौटी मौसम में ठंडक, गर्मी हुई छूमंतर
 
 | 
ddsds

रीवा जिले में पिछले पंद्रह दिन से बादलों की आवाजाही हो रही है। ऐसे ही सोमवार को दोपहर रीवा शहर में झमाझम बारिश हुई। दरअसल रविवार की सुबह से ही आसमान में बादलों की जमावट रही, जिसके चलते सूर्यदेव के दर्शन देर से हुए बादलों के होने से धूप का प्रभाव पूरे दिन न के बराबर रहा। साथ में कुछ तेज ठंडी हवाएं भी चलती रहीं।

शहर में सुबह के वक्त हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वहीं, शाम को करीब घंटेभर सिरमौर क्षेत्र में तेज वर्षा हुई। नजदीकी क्षेत्रों में भी तेज बूंदाबांदी व हल्की वर्षा होने की खबर है। बीते पंद्रह दिनों से इस प्रकार मौसम होने से गर्मी का प्रभाव न के बराबर है उलटे हवा चलने पर लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। यही स्थिति जिले के अन्य आंचलिक क्षेत्रों की भी बनी हुई। है। अब वर्तमान स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने अभी अगले दो दिन जिले में कुछ और वर्षा का अनुमान जताया है।


जिले में इस प्रकार मौसम बदलने से तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है। बताया कि रविवार की दिन का तापमान बीते दिन से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम 29.2 डि.से. दर्ज किया गया। इसी तरह, न्यूनतम तापमान भी गत दिवस को अपेक्षा 0.6 डि.से. की गिरावट के साथ 19.6 डि.से. पर काम हुआ। मौसम में बदलाव होने पर इस सप्ताह जिले के तापमान उलटफेर हो सकता है।
sdsd

गौरतलब है कि पिछले 15 दिन से वर्षा की स्थिति बन रही है। हालांकि इस अवधि में अभी तेज वर्षा नहीं हुई है। इधर, मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में एक पश्चिमी विशोभा हुआ है। श में चक्रवात संकित है। इन कारणों से जिले में फिलहाल आधी वर्षा की सम्भावना बनी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि जिले में भी 4 मई तक वर्षाको स्थिति सकती है। यानि अभी मई माह के पहले सप्ताह में भीषण गर्मी के आसार न के बराबर है।

जिससे किसानों को फिलहाल ज्यादा खलिहान में रखी फसल प्रभावित हो निरंतर जिले में बादलों के बीच आंधी-नुकसान नहीं हुआ है। फिर भी, बदलते सकती है। उधर से किसान उपज मौसम के बीच यदि किसी दिन लेकर केंद्रों में खड़े हैं, उनको भी पानी गिरने पर समस्या होना तय है। अगर लगातार बारिश हुई तो किसानों को परेशानी बढ़ जायेगी।