Amethi-Raebareli Election: डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल को देश की सबसे हॉट सीट अमेठी-रायबरेली की जिम्मेदारी, शीर्ष नेतृत्व दे रहा बड़ा संकेत

गृहमंत्री अमित शाह के साथ उपमुख्यमंत्री ने रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में की जनसभा 

 | 
rewa

 मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग की प्रक्रिया चौथे चरण के साथ सम्पन्न हो चुकी है। जिसके बाद अब प्रदेश के बड़े नेता अन्य राज्यों में प्रचार के लिए पहुंच चुके हैं। इसी तारतम्य में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र शुक्ल को देश की हॉट सीट रायबरेली व अमेठी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जहां पांचवे चरण में आगामी २० मई को मतदान है। राजेंद्र शुक्ल पूरी ताकत के साथ रायबरेली व अमेठी में भाजपा के प्रचार के लिए जुटे हुए हैं। 

बता दें कि उत्तरप्रदेश की अमेठी व रायबरेली लोकसभा सीट कांग्रेस की गढ़ मानी जाती हैं। यह गांधी परिवार की परंपरागत सीट हैं। हालांकि साल २०१९ में भाजपा की स्मिृति इरानी ने राहुल गांधी को हराकर कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया था। जिसके बाद इस चुनाव में मुकाबला बदल चुका है। राहुल गांधी इस बार अमेठी लोकसभा सीट छोड़कर रायबरेली पहुंच गए हैं। जो पहले उनकी मां सोनिया गांधी की सीट रही है। वहीं अमेठी से कांग्रेस की ओर से गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि भाजपा ने अमेठी से स्मृति इरानी को रिपीट किया है। वहीं रायबरेली से उप्र सरकार के मंत्री दिनेश त्रिवेदी का टिकट दिया है।

rewa
 

ब्राह्मण वर्ग के मतदाताओं पर नजर 
यह दोनों सीटें कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई हैं वहीं भाजपा ने दोनों महत्वपूर्ण सीटों पर कब्जा जमाकर कांग्रेस को तगड़ा झटका देने का मन बनाया है। यही कारण है कि दोनों ही दलों ने स्थानीय व राष्ट्रीय नेताओं के साथ अन्य राज्यों के प्रमुख नेताओं को यहां की कमान सौंपी है। इसी क्रम में चौथे चरण की वोटिंग खत्म होते ही मप्र के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल रायबरेली व अमेठी में लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। नुक्कड़ सभाओं के साथ व डोर-डोर प्रचार भी कर रहे हैं। वहीं पार्टी राजेंद्र शुक्ल के जरिए ब्राह्मण वर्ग के मतदाताओं पर निशाना साध रही है। 


rea

अमित शाह के साथ जनसभा को किया संबोधित 
चुनाव प्रचार में आज देश के गृहमंत्री व बीजेपी के स्टार प्रचारक अमित शाह ने रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में आमसभा की। जिसमें डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला भी अमित शाह के साथ मंच में न केवल नजर आए बल्कि भाषण के जरिए लोगों को बीजेपी के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान राजेंद्र शुक्ल ने भाजपा सरकार की दस साल की उपलब्धियों का बखान किया। वहीं विपक्षी इंडी गठबंधन को पर जमकर निशाना साधा। 

rajendra

राजेंद्र शुक्ल को आगे बढ़ा रही बीजेपी 
कुल मिलाकर विंध्य के कद्दावर नेता व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला लगातार राजनीति की सीढ़ियों पर आगे बढ़ रहे हैं। अमेठी व रायबरेली जैसी महत्वपूर्ण सीटों में प्रचार की जिम्मेदारी सौंप कर बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व ने भी बड़ा संकेत दिया है। आम लोगों के साथ राजनैतिक जानकार भी ऐसा कह रहे हैं कि भाजपा लगातार राजेंद्र शुक्ल को आगे बढ़ा रही है।