Vikas Yatra in MP: जनता की जिंदगी बदलने का अभियान है विकास यात्रा : नागेंद्र सिंह

Vikas Yatra in MP: मध्यप्रदेश में जारी विकास यात्रा ( ‘मोदी जी का विजन- शिवराज का मिशन’, विकास की लहर -हर गाव हर शहर ) 5 फरवरी से 25 फरवरी तक पूरे प्रदेश में चलाई गई। विकास यात्रा के आठवें दिन रविवार को विकास रथ लेकर गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के गोविंदगढ़ नगर परिषद पहुंची, जहां
 | 
Vikas Yatra in MP: जनता की जिंदगी बदलने का अभियान है विकास यात्रा : नागेंद्र सिंह

Vikas Yatra in MP: मध्यप्रदेश में जारी विकास यात्रा ( ‘मोदी जी का विजन- शिवराज का मिशन’, विकास की लहर -हर गाव हर शहर ) 5 फरवरी से 25 फरवरी तक पूरे प्रदेश में चलाई गई। विकास यात्रा के आठवें दिन रविवार को विकास रथ लेकर गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के गोविंदगढ़ नगर परिषद पहुंची, जहां नगर वासियों द्वारा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।

Vikas Yatra in MP: कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन, एवं अन्नप्राशन कर जनसभा को संबोधित किया यात्रा वार्ड क्रमांक 6,7,8,9 वार्ड क्रमांक 5, 11 होते हुए काफिला वार्ड क्रमांक 13, 14, 15 में आयोजित विकास यात्रा के दौरान मुख्य अतिथि रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा जी के साथ गोविंदगढ़ तालाब मार्ग 7 करोड़ 68 लाख की लागत से लंबाई 4.45 KM की सड़क का भूमिपूजन किया। इस दौरान कार्यक्रम में इस दौरान वार्ड क्रमांक 10 में ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड में नव निर्मित बाउंड्रीवाल का लोकार्पण किया। जिसकी लागत 60 लाख रूपए हैं।+

Vikas Yatra in MP: जनता की जिंदगी बदलने का अभियान है विकास यात्रा : नागेंद्र सिंह

Vikas Yatra in MP: जनकल्याण के लिए निकाली जा रही यात्रा लोक कल्याण के कार्यों का माध्यम है जिसमें शासन द्वारा कराये गये कार्यों में मूल्यांकन के साथ ही नवीन आवश्यक विकास व हितग्राहीमूलक कार्य स्वीकृत किये जा रहे हैं। गोविंदगढ़ नगर में 2003 के पहले चलने लायक सड़क तक नहीं जब से भाजपा सरकार आई है गोविंदगढ़ विकास के कई आयाम लिखे जा चुके हैं और अन्य जरूरी कार्य प्राथमिकता से हो रहे हैं।

Vikas Yatra in MP: विकास यात्रा में चयनित हितग्राहियों को लाभांवित किये जाने के साथ ही अन्य आवश्यक कार्य प्रारंभ कराये जा रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्वीकृत कार्य तत्काल प्रारंभ करायें तथा पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।

Vikas Yatra in MP: जनता की जिंदगी बदलने का अभियान है विकास यात्रा : नागेंद्र सिंह

Vikas Yatra in MP: शासन की महत्वपूर्ण योजना संबल कार्ड, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार हितकारी कार्य प्रारंभ है गरीबों के मुक्त राशन योजनान्तर्गत खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र एवं गरीबी रेखा में नाम जोड़े जाने वाले हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इसी तरह स्वनिधि योजना तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को भी हितलाभ का वितरण किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान किया और पोलो ग्राउंड में चल रहे व्यंकट रनिंग फुटबॉल टूर्नामेंट का खिलाड़ियों से परिचय कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया यह टूर्नामेंट ऐतिहासिक रहा जिसमें मैहर एवं सतना की महिला टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर
इतिहास रच दिया।

Vikas Yatra in MP: जनता की जिंदगी बदलने का अभियान है विकास यात्रा : नागेंद्र सिंह

 

Vikas Yatra in MP: इस अवसर कार्यक्रम में रीवा सांसद मुख्य अतिथि जनार्दन मिश्रा, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रणव प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि गोविंदगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक सिंह बघेल, विशिष्ट अतिथि गोविन्दगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती तबस्सुम खान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, जिला कार्यसमिति सदस्य अलखमुनी तिवारी, वरिष्ठ नेता नारायण मिश्रा, मुनिराज पटेल, मीडिया प्रभारी नरेंद्र बुधौलिया, बीएमओ डॉ. सुधाकर पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी केके गर्ग, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमंत त्रिपाठी, तहसीलदार हुजूर श्रीमती निवेदिता त्रिपाठी, गोविंदगढ़ थाना प्रभारी शिव अग्रवाल सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन तथा अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।