Rewa News: रीवा में महिला हुई साइबर फ्रॉड का शिकार, खाते से 19 हजार रुपए निकाले
सहायता राशि दिलाने के लिए किया था फोन, महिला पुलिस ने घटना को जांच में लिया

रीवा। महिला साइबर फ्राड का शिकार हुई है। उसको अज्ञात आरोपियों ने फोन कर प्रसूता राशि दिलाने की बात की और खाते से रुपए निकाल लिए। महिला ने थाने में आकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की पतासाजी में लग गई है।
उसको साइबर फ्राड करने वाले आरोपियों ने ठगी का शिकार बनाया है। नीतू यादव पति कृष्ण कुमार यादव साकिन कृष्णाबंधा थाना मऊगंज को आज एक व्यक्ति ने मोबाइल पर फोन किया था। आरोपी ने बोला कि वह स्वास्थ्य विभाग से बोल रहा है और उसको अभी प्रसूता राशि नहीं मिली है जिसे उसको भुगतान करना है।
इसके लिए उसने महिला का फोन पे नम्बर, खाते की डिटेल सहित सारी जानकारी ले ली। उसको इरादे से बेखबर महिला ने सारी जानकारी बताती गई और बाद में उसके खाते से 19 हजार रुपए निकल गये।
बताया गया है कि महिला को काफी देर बाद इस घटना के बारे में पता चला जब उसके मोबाइल पर मैसेज आया। मैसेज देखकर महिला के होश उड़ गए। वे सीधे थाने आई और आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पूरे मामले को जांच में लिया है।
महिला का डेढ़ साल पहले संस्थागत प्रसव हुआ था लेकिन उसको सहायता राशि नहीं मिली थी जिसकी वजह से वह अस्पताल के चक्कर काट रही थी। उसको सहायता राशि तो नहीं मिली बल्कि उसके बदले खाते में मौजूद रकम से भी हाथ गवां बैठी। पुलिस आरोपी की पतासाजी करने में लग गई है।
कई महिलाओं के साथ हो चुकी है ठगी
महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने के एवज में अज्ञात बदमाशों ने फोन कर उनके साथ ठगी की है। ठगी की कई शिकायतें थानेां में भी दर्ज है जिनको जांच हेतु साइबर सेल में भेजा गया है। बदमाश उनको योजनाओं का रुपए भेजने का प्रलोभन देकर खातों की जानकारी लेते है और उनके साथ ठगी की घटना करते है। इसके लिए जागरुकता लाना महिलाओं में आवश्यक है।