Rewa News: रीवा में विकास के साथ ही शांति व सौहार्द का वातावरण निर्मित हुआ है: राजेन्द्र शुक्ल

शहीद रामानंद सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

 | 
Rewa

रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा में विकास के साथ ही शांति व सौहार्द का वातावरण निर्मित हुआ है। लोग अब विकास की बातें करते हैं तथा अपने जनप्रतिनिधियों से नि:संकोच विकास कार्यों की मांग करते है जो यह दर्शाता है कि लोकतंत्र अब परिपक्व हो रहा है।  शुक्ल शहीद रामानंद सिंह की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। 


उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि नामानंद सिंह  शोषण व अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाते थे तथा लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे आ जाते थे। वह अपनी सहजता व सौम्यता के लिए भी जाने जाते थे।  शुक्ल ने कहा कि वर्षों पूर्व रीवा में अराजकता का वातावरण था। लोग सुरक्षित नहीं थे। मगर हमारी सरकार के आने के बाद रीवा व मध्यप्रदेश शांति का टापू बन गया है। 


लोग विकास की चर्चा करते हैं तथा अपने गली, मोहल्ले, कालोनी व शहर में विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों से नि:संकोच अपनी मांगे रखते हैं। क्योंकि जनता से चुने हुए व्यक्ति जनता के लिए ही कार्य कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने शहीद रामानंद सिंह एवं स्वण् शिवेन्द्र सिंह  को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए आश्वस्त किया कि बरा मोहल्ले का नाम शहीद रामानंद सिंह के नाम पर तथा रिलायंस पेट्रोल पंप के बगल के मार्ग का नाम स्व. शिवेन्द्र सिंह  के नाम पर कराए जाने का कार्य किया जाएगा। 


कार्यक्रम में सांसद सतना गणेश सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक देवतालाब गिरीश गौतम, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व सांसद देवराज सिंह एवं बुद्धसेन पटेल, पूर्व विधायक रामलखन पटेल, माया सिंह, डॉ. अजय सिंह, राम सिंह, रश्मि सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में क्रांतिकारी मोर्चा से जुड़े व्यक्ति तथा स्थानीय जन उपस्थित रहे।