Rewa News: रीवा के कोठी कम्पाउंड में बेजा कब्जों पर प्रशासन हुआ सख्त तो फूल विके्रताओं ने बंद की दुकानें

प्रशासन की कार्यवाही से हुए आक्रोशित, किया प्रदर्शन

 | 
Rewa

रीवा। जिला प्रशासन द्वारा बेजा कब्जों के खिलाफ जारी कार्यवाही का कोठी कम्पाउंड परिसर के पुष्प उत्पादक एवं प्रसाद विक्रेता संघ द्वारा रीवा में अपनी दुकानो को बंद करके विरोध प्रदर्शन किया। संघ के पदाधिकारियो द्वारा कहा गया कि करीब 30-35 वर्षो से हम लोग शिव एवं सॉई मंदिर कोठी कम्पाउण्ड के बीच दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे है। 


संघ द्वारा वर्षो से मांग की जा रही है कि जहां पर सब लोग दुकान लगाते है उसके पीछे उद्यानकी विभाग की जमीन है उस जमीन में हमको स्थायी दुकाने बनाकर दिया जाए। आरोप है कि नगर निगम द्वारा आए दिन हमको धमकाया जाता है। 


इस कारण शनिवार को संकेतिक रूप से हड़ताल कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया गया है। इसके बावजूद यदि प्रशासन द्वारा ठोस कदम नही उठाया जाता है तो हम अनिश्चित कालीन हड़ताल के लिए बाध्य हो जाएगे प्रेस के माध्यम से आयुक्त रीवा सम्भाग जिला कलेक्टर एवं आयुक्त नगर निगम पुन: अनुरोध कर रहे है कि सक्षम अधिकारियों के साथ संघ पदाधिकारियों के बीच वार्ता हेतु बैठक बुलाया जाय एवं इस समस्या के निराकरण का प्रयास किया जाए।

 
ये रहे शामिल
इस हड़ताल में अध्यक्ष विवेकानन्द कुशवाहा महामंत्री जय सिंह, कोषाध्यक्ष गोलू गुप्ता, कैलास पटेल, राजेश सोंधिया, देवेन्द्र तिवारी उपाध्यक्ष आशीश तिवारी, मेवालाल माली, मनीष कुशवाहा, मंत्री सहित धीरज द्विवेदी राजा उपाध्याय, गुलसेर अली, सचिन सिंह, लल्लू गुप्ता, सुभाष कुशवाहा, शोभनाथ कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, कल्लू माली, राजू वर्मा, छोटू कुशवाहा, संगम गुप्ता, विपिन सिंह, नीलेश वर्मा, दिलीप रजक, आशीष कुशवाहा, सूरज सिंह, कस्पी, रमेश द्विवेदी, संजय कुशवाहा, कुंदन तिवारी, विनय जैसवाल, अंजनी माली सहित सभी लोग शामिल रहे।