Rewa News: रीवा में गाय का मांस बेचने ले जा रही दो महिलाएं गिरफ्तार
बजरंग दल ने बिछिया में महिलाओं को पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

रीवा। गाय के मांस को बिक्री हेतु लेकर जा रही दो महिलाओं को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा है। दोनों महिलाओं के पास काफी गौमांस था। सूचना पर तुरंत पुलिस स्पाट में पहुंच गई। दोनों महिलाओं को पकड़कर थाने लाया गया। उनके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर पुलिस ने पूरे मामले को जांच में लिया है।
बताया गया है कि गौमांस की तस्करी करने वाली दो महिलाओं को लोगों ने पकड़ा है। बिछिया में दो महिलाएं गाय का मांस लेकर उसको बेंचने जा रही थी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बिछिया में दोनों महिलाओं को रोक लिया। उनके पास झोले में गौमांस भरा हुआ था। सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई। पुलिस ने उनके पास से गौमांस जब्त किया और दोनों महिलाओं को पूछताछ हेतु थाने लेकर आई।
बताया गया है कि जिन महिलाओं को पकड़ा गया है उसमें महजबीन उर्फ बुटान साकिन बिछिया व सरोज सिंह गोड़ साकिन बिछिया शामिल है। महजबीन का चचेरा भाई उनको गौमांस देकर जाता था जिसको वे आसपास के इलाकों में बेंचती थी।
पुलिस ने उसके चचेरे भाई को भी आरोपी बनाया है जो भागने में कामयाब हो गया। थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों महिलाएं गौमांस बेंचने के लिए जा रही थी जिनको पकड़ा गया है। पूरे प्रकरण को जांच में लिया गया है।