Rewa News: रीवा में नकली पुलिसकर्मी बनकर घूमते पकड़ी गईं दो युवतियां, परिचित भी बना आरोपी

सिविल लाइन पुलिस ने पूरे मामले को जांच में लिया, नौकरी लगने का झांसा देने की जानकारी आई सामने

 | 
REwa

रीवा। पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर नकली बनकर घूमते पकड़ी गई दो लड़कियों से पूछताछ के उपरांत उनके एक परिचित का नाम सामने आया है। परिचित ने उनको नौकरी लगने का झांसा दिया था और उनको वर्दी पहनने की सलाह दी थी जिसकी वजह से दोनों लड़कियां वर्दी पहनकर घूम रही थी। पुलिस उक्त आरोपी की सरगर्मी से पतासाजी करने में लग गई है। 


बताया गया है कि लाड़ली लक्ष्मी रोड पर एक दिन पहले रेड कोड टीम ने दो लड़कियों को पकड़ा था जो पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी। उनकी गतिविधियां पुलिस जैसी नहीं थी जिस पर उनको रोककर पूछताछ की गई तो वे दोनों नकली पुलिस निकली। उनको पुलिस पकड़कर थाने ले आई जिनके विरुद्ध थाने में अपापराधिक प्रकरण कायम किया गया है। शनिवार को दोनों लड़कियों को जमानत मुचलके पर छोड़ दिया गया। 


बताया गया है कि उनके एक साथी इस प्रकरण में नाम सामने आया है। उसने दोनों लड़कियों की पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था और उसके उपरांत उनको वर्दी पहनने के लिए बोला था। पुलिस ने उनके परिचित को पकड़ने के लिए रेड कार्रवाई की लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने पूरे मामले को जांच में लिया है। दोनों लड़कियां कई दिनों से पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी।


इनका कहना है-
दो लड़कियों को पुलिस की वर्दी पहनकर घूमते हुए लाड़ली लक्ष्मी रोड से पकड़ा गया था। उनके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया गया है। एक अन्य व्यक्ति के बारे में उन्होंने जानकारी दी है जिसने उनको नौकरी लगवाने की बात कही थी। उसकी सरगर्मी से तलाश चल रही है।
- कमलेश साहू, टीआई सिविल लाइन