Rewa News: रीवा में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एसपी ने दी भावभीनी विदाई
कंट्रोल रुम में आयोजित हुआ कार्यक्रम, 6 कर्मचारी रिटायर

रीवा। पुलिस विभाग से आज आधा दर्जन कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। इन कर्मचारियों को आज पुलिस विभाग ने भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम कंट्रोल रुम में आयोजित हुआ जिसमें कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह व शाल श्रीफल भेंट किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी उपस्थित रहे। जो कर्मचारी रिटायर हुए है उनमें उपनिरीक्षक यादवेन्द्र मिश्रा, उपनिरीक्षक राजकुमार पटेल, एएससआई गंगा सिंह, एएसआई कामता सिंह, एएसआई राजेन्द्र सिंह, सम्पत्ति कुमार मिश्रा शामिल रहे। एसपी ने सभी कर्मचारियों को स मानित किया।
उन्होंने कहा कि आज हमारे विभाग से 6 कर्मचारी रिटायर हो रहे है। उन्होंने सालों तक विभाग में काम किया और आज उनकी सेवा समाप्त हो रही है। हम सभी कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते है और वे परिवार के साथ स्वस्थ्य रहे।