Rewa News: 'ज्यादा स्वच्छ, ज्यादा सुंदर' बनेगा रीवा शहर

स्वच्छता सर्वेक्षण: नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का अभियान किया तेज 

 | 
REwa

रीवा। रीवा शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए नगर निगम द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ, निगम शहर में व्यापक स्तर पर सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य कर रहा है।

 

 

नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के नेतृत्व में शहर को स्वच्छ और पर्यावरण - अनुकूल बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका सकारात्मक असर अब शहर की सड़कों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर साफ दिखाई दे रहा है। 

Rewa
रीवा के ऐतिहासिक बाबा घाट, राज घाट, गुरु घाट और बीहड़ रिवर फ्रंट को वॉल पेंटिंग और सफाई कार्यों के माध्यम से सुंदर और आकर्षक बनाया जा रहा है।


शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, घाटों, उद्यानों और डिवाइडरों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। साथ ही, 'कबाड़ से कमाल' थीम पर अनूठी कलाकृतियां स्थापित की जा रही हैं, जो न केवल स्वच्छता का संदेश दे रही हैं बल्कि कला और नवाचार का शानदार उदाहरण भी पेश कर रही हैं। 


प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण

Rewa

शहर के गुढ़ चौराहा, एसएएफ चौराहा, कॉलेज चौराहा और जयस्तंभ चौराहा को सजावटी पौधों और फूलों से संवारा जा रहा है। इसके अलावा, राजकपूर ऑडिटोरियम और झिरिया नाला में वर्टिकल गार्डन के माध्यम से हरियाली को बढ़ावा दिया जा रहा है। डिवाइडरों में भी घास और सजावटी पौधों को लगाकर उन्हें नया स्वरूप दिया जा रहा है, जिससे शहर अधिक हरा-भरा और सुंदर दिखे।

 


 

Rewa
'कबाड़ से कमाल'

शहर में 'कबाड़ से जुगाड़' की थीम पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कबाड़ से बनी अनूठी कलाकृतियां लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। इन कलाकृतियों में प्रमुख रूप से अटल पार्क में मुर्गे की कलाकृति वृंदावन गार्डन में महिला सफाई मित्र की प्रतिमा, मृगनयनी के पास पुरुष सफाई मित्र की कलाकृति, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ओलंपिक विजेता नीरज चोपड़ा एवं मीराबाई चानू की कलाकृति ये कलाकृतियां न केवल शहर की शोभा बढ़ा रही हैं, बल्कि स्वच्छता और पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) के महत्व को भी दर्शा रही हैं।

Rewa
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ओलंपिक विजेता नीरज चोपड़ा एवं मीराबाई चानू की कलाकृति
Rewa
अटल पार्क में मुर्गे की कलाकृति, वृंदावन गार्डन में महिला सफाई मित्र की प्रतिमा


 

घाटों का सौंदर्यीकरण और सफाई

Rewa


रीवा के ऐतिहासिक बाबा घाट, राज घाट, गुरु घाट और बीहड़ रिवर फ्रंट को वॉल पेंटिंग और सफाई कार्यों के माध्यम से सुंदर और आकर्षक बनाया जा रहा है। घाटों पर नियमित सफाई के साथ-साथ दीवारों पर सामाजिक व जागरुकता का संदेश देने वाली पेंटिंग भी बनाई जा रही हैं।

 


सफाई मित्रों की अथक मेहनत 

Rewa

नगर निगम के सफाई मित्र दिन-रात मेहनत कर शहर को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान दे रहे हैं। उनकी मेहनत का ही परिणाम है कि रीवा लगातार स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़ रहा है और स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में श्रेष्ठ स्थान पाने के लिए प्रयासरत है।

 


इनका कहना है- 
नगर निगम का यह प्रयास न केवल शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरुक कर रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सौंदर्यीकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। स्वच्छ रीवा, सुंदर रीवा का सपना साकार करने के लिए नागरिकों का सहयोग भी आवश्यक है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने और अपने शहर को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों को स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। हम सबका सामूहिक प्रयास, रीवा की स्वच्छता में निरन्तर बड़ा बदलाव लाएगा।
-डॉ. सौरभ सोनवणे, आयुक्त नगर पालिक निगम-रीवा